फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sneture ran for student life

छात्रा से जान बचाकर भागे झपटमार

Mon, 22 Sep 2014 12:42 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर। Updated Mon, 22 Sep 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
sneture ran for student life
झपटमार गिरोह को उस समय जाने के लाले पड़ गए जब वे छात्रा की चेन झपट कर भागने लगे और छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए झपटमारों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण झपटमार युवती से बच कर निकल गए।
विज्ञापन


इस फिल्मी सीन को मॉडल टाउन के दर्जनों लोगों ने तो देखा और लड़की की हिम्मत की दाद भी दी लेकिन खुद झपटमारों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। वारदात मॉडल टाउन स्थित कालड़ा आई अस्पताल के सामने शनिवार देर शाम 8 बजे उस समय हुई जब ज्योति नगर निवासी युवती अपनी मां के साथ फल लेने आई थी।
विज्ञापन


युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार झपटमारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

स्फायर होटल के पास स्थित ज्योति नगर कॉलोनी निवासी छात्रा रिशु सक्सेना (21) ने बताया कि शनिवार शाम को वह अपनी मां संतोष सक्सेना के साथ माडल टाउन में सामान खरीदने आई थी। इस दौरान उसकी मां कालड़ा अस्पताल के सामने दुकान से फल खरीदने के लिए चली गई। रिशु ने बताया कि वह दुकान के बाहर अपनी स्कूटी पर बैठकर मां के लौटने का इंतजार करने ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसके बेहद करीब आए और उसकी पीठ पर थप्पड़ मारा। रिशु ने बताया कि जब वह पीछे मुड़ कर देखने लगी तो उन्होंने उसके गले से सवा तोले सोने की झपट ली और वहां से फरार हो गए। झपटमारों को भागता देख युवती ने स्कूटी उनके पीछे दौड़ा ली। युवती को अपने पीछे देखते झपटमारों की सांसें फूल गई और वे अंधाधुंध बाइक दौड़ाने लगे।

लेकिन लड़की ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। इस दौरान युवकों ने कई बार युवती को स्कूटी से गिराने की कोशिश की। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और उनका पीछा करती रही। इस दौरान झपटमार एक गली से दूसरी गली भागते रहे। इसी दौरान सामने अचानक वाहन आ जाने के कारण युवती को रुकना पड़ा और झपटमार इसका फायदा उठाते हुए वहां से फरार हो गए। युवती ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती के बयान पर अज्ञात झपटमारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


लड़की की हिम्मत ने पुलिस का काम किया आसान
लड़की ने जिस हिम्मत और निडरता से झपटमारों का पीछा किया है वह काबिल-ए-तारीफ रहा। भले ही झपटमार वारदात के बाद फरार होने में कामयाब हो गए हो लेकिन लड़की की हिम्मत ने पुलिस का काम आसान कर दिया। बाइर्क स्नेचर्स का पीछा करते हुए युवती ने नंबर नोट कर लिया और पुलिस को दे दिया। पुलिस ने नंबर के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed