फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snatching the hand bag containing cash was caught

Chandigarh News: परिवार ने दिखाई दिलेरी... नकदी वाला हैंड बैग छीनने के आरोपी को दबोचा

Wed, 08 May 2024 04:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
snatching the hand bag containing cash was caught
चंडीगढ़। ऑटो में सवार परिवार से चालक व तीन अन्य साथी युवकों ने रुपयों से भरा पर्स छीन लिया। महिला व उसके साथ मौजूद अन्य परिजनों ने चुस्ती दिखाते हुए ऑटो से उतरते ही नकदी वाला हैंड बैग छीनने वाले को दबोच लिया। लेकिन ऑटो चालक अन्य सामान लेकर फरार हो गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान यूपी के बिजनौर जिले के गांव पाड़ला के जीसान अहमद के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मलायो कॉलोनी निवासी जोगिंदर ने बताया कि वह पत्नी और बेटी के साथ रेलवे स्टेशन से मलोया के लिए एक ऑटो रिक्शा में सवार हुआ। उनके पास तीन बैग और एक हैंड बैग था। ऑटो रिक्शा में पहले से ही तीन लोग बैठे हुए थे। जब ऑटो रिक्शा सेक्टर-33 गुरुद्वारा चौक के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति ऑटो रिक्शा से उतरा और उसने तुरंत उनका नकदी वाला हैंड बैग छीन लिया। जोगिंद्र की पत्नी व बेटी भी नीचे उतर गई और उन्होंने युवक को पकड़े रखा। हालांकि इस बीच ऑटो रिक्शा चालक और उसके दो आरोपी साथी उनका बैग व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed