{"_id":"56da84e94f1c1b8b078b4c00","slug":"snatching-news-chain-snatcher-crime-news-chandigarh-police-chandigarh-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं की चेन झपटकर बाइक सवार युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं की चेन झपटकर बाइक सवार युवक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नैचिंग
- फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में महिलाओं से स्नैचिंग की वारदातें बढ़ गई हैं। वीरवार को बाइक सवार दो महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला सेक्टर 44 का है। वहां की रहने वाली सीमा मल्होत्रा ने बताया कि वह घर से मार्केट जा रही थी। इस दौरान पीछे से एक मोटरसाइकल पर दो युवक अचानक उसके नजदीक आए और उसके गले से सोने की चेन को झपट कर फरार हो गए।
पीड़ित महिला के अनुसार उसने मोटरसाइकल का नंबर देखने की कोशिश की लेकिन नंबर प्लेट पर लिखा नंबर साफ नजर नहीं आया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को 100 नंबर पर कॉल का वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
सेक्टर 34 थाना पुलिस ने सीमा मल्होत्रा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जबकि दूसरे मामले में सेक्टर 15 के मकान नंबर- 1524 निवासी जीना जोसफ ने पुलिस को शिकायत दी।
उसने बताया कि वह पीजीआई में कार्यरत है और वीरवार को करीब 9 बजे वह पीजीआई से वापस घर लौट रही थी। वह सेक्टर 15 स्थित गुरु गोबिंद सिंह भवन के पास से गुजर रही थी तभी एक मोटरसाइकल पर सवार दो युवक पीछे से आए और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए ।
पीड़िता के मुताबिक रात होने के कारण वह मोटरसाइकल सवारों को ठीक से देख नहीं पाई और न ही मोटरसाइकल नंबर पढ़ सकी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने जीना जोसफ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
दोनों वारदात को अंजाम देने वाला एक ही गैंग
जानकारी मुताबिक एक ही दिन सेक्टर 44 व सेक्टर 15 में महिलाओं के साथ हुई झपटमारी को मोटसाइकल सवार दो युवकों द्वारा अंजाम दिया गया। जिसमें पीड़ितों के मुताबिक उक्त मोटसाइकल में लगे नंबर प्लेट पर लिखा नंबर साफ नही दिख रहा था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों झपटमारी को एक ही मोटरसाइकल सवार बदमाशों ने अंजाम दिया हो । पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।