फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snatching graph going on hike in chandigarh

चंडीगढ़ः पुलिस की गश्त सुस्त, अपराधी चुस्त...एक के बाद एक वारदात

Thu, 21 Dec 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Dec 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
snatching graph going on hike in chandigarh
बैग स्नैचिंग - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ पुलिस की गश्त सुस्त हुई नहीं कि अपराधी चुस्त हो गए। नतीजा, वे एक के बाद एक वारदात अंजाम दिए जाते हैं, अब चाहे दिन हो या रात। पिछले 10 दिनों में चंडीगढ़ में स्नैचिंग, छेड़छाड़, लूट और चोरी की वारदात में एकाएक इजाफा हुआ है। अपराधी सर्दी के कारण पुलिस की सुस्त पड़ी गश्त का फायदा उठाकर वारदात पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पिछले 10 दिनों में कार लूट के एक के बाद एक तीन मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


इनमें से एक केस में तो पुलिस ने दो दिन में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दो अन्य मामलों में पंजाब के गैंगस्टरों के शामिल होने की आशंका से पुलिस उन तक पहुंच पाने में नाकाम साबित हुई है। वहीं, पुलिस के अनुसार कैंबवाला में हुई कैब लूट के आरोपियों तक पुलिस पहुंच चुकी है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। दूसरी ओर, चेन स्नैचिंग के मामले सामने आने के बाद पुलिस ने भीड़भाड़ वाले एरिया में गश्त बढ़ाई तो अपराधियों ने रिहायशी इलाकों में वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई चेन स्नैचिंग की अधिकतर वारदात रिहायशी इलाकों में ही हुई है। पुलिस ने इन मामलों में अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। महिलाओं और युवतियों का पीछा करने और उनसे छेड़छाड़ के मामलों की बात करें तो पीड़ित के तुरंत पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने भी फौरन कार्रवाई करते हुए सभी मामलों में आरोपियों को मौके से या थोड़ी देर बाद ही गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्णिका कुंडू केस में पुलिस को सूचना देने के बाद तुरंत कार्रवाई से महिलाओं ने भी चुप रहने के बजाय पुलिस को शिकायत करना बेहतर समझा है। पिछले कुछ दिनों में ही एक के बाद एक ऐसे तीन बड़े मामले सामने आए हैं। हालांकि, इनमें पुलिस ने फौरन कार्रवाई की है। इसी का नतीजा है कि आरोपी फौरन पकड़े भी जा सके। उधर, सर्दियों में घरों और दुकानों में लूट के मामलों में भी एकाएक वृद्धि हुई है।

लोगों का कहना है कि सर्दियों में पुलिस की गश्त सुस्त पड़ने के कारण ऐसे मामले सामने आते हैं। बीट पुलिस के सड़कों से नदारद होने का फायदा उठाकर अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।


छेड़छाड़ और पीछा करने के मामलों में आरोपियों को फौरन मौके से या थोड़ी देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट की वारदात के खुलासों के लिए पुलिस जुटी हुई है।जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। स्नैचिंग पर रोक के लिए टीमों को लगाया है। स्नैचरों की तलाश चल रही है। सभी थानों को स्नैचिंग प्रोन एरिया में गश्त तेज करने को कहा गया है।
- निलांबरी विजय जगदाले, एसएसपी चंडीगढ़

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed