फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Snatchers dragged the girl to snatch her purse

Chandigarh News: पर्स छीनने के लिए झपटमारों ने युवती को घसीटा, राहगीरों ने एक को दबोचा

Tue, 21 Nov 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Snatchers dragged the girl to snatch her purse
मनीमाजारा। फन रिपब्लिक मॉल के पास सोमवार रात करीब 9 बजे बाइक सवार दो झपटमारों ने एक युवती से पर्स और सोने की चेन छीनने की कोशिश की। युवती ने जब विरोध किया तो झपटमारों ने उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और पर्स समेत कुछ दूर तक घसीटकर ले गए। इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर राहगीरों ने झपटमारों का पीछा कर एक दबोच लिया जबकि दूसरा भाग निकला। भागते समय झपटमारों ने युवती का पर्स और चेन सड़क पर ही फेंक दिया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पकड़ा गया झपटमार नाबालिग बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस उसके उम्र की जांच कर रही है। आरोपी रामगढ़ (पंचकूला) का रहने वाला है। हालांकि पुलिस यह मान रही है कि झपटमारी में एक ही आरोपी शामिल था लेकिन झपटमार को पकड़ने वाले युवक हिमांशु शर्मा का कहना है कि बाइक पर दो झपटमार सवार थे।
विज्ञापन

पीड़ित युवती पिपलीवाला टाउन निवासी चांदनी (26) है, जिसे सिविल अस्पताल मनीमाजरा में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण सिटी स्कैन कराने के लिए उसे जीएमएसएच-16 भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि युवती के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, अभी वह उपचाराधीन है। घटना के वक्त वह कहीं से आ रही थी। इसी दौरान झपटमारों ने पीछे से पहले उसका पर्स छीनना चाहा लेकिन विरोध करने पर उन्होंने उसके गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। चांदनी ने जब पर्स नहीं छोड़ा तो झपटमारों ने उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और उसके पर्स को छीनना चाहा, जब उसने पर्स नहीं छोड़ा तो उन्होंने उसे बाइक समेत घसीटा ताकि वह पर्स छोड़ दे। इस बीच वहां से गुजर रहे राहगीर हिमांशु शर्मा ने झपटमारों का फन रिपब्लिक से लेकर एनएसी के शोरूमों के पीछे तक पीछा किया। जहां जाकर झपटमार बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद हिमांशु ने एक झपटमार को दबोच लिया। इसके बाद अन्य राहगीर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी झपटमार और उसकी बाइक को कब्जे में ले लिया। सूचना पर मौके पर डीएसपी पी. अभिनंदन, मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed