{"_id":"5795b1ad4f1c1b8a6b21dfc0","slug":"snake-snake-biting-boy-died-due-to-snake-biting-father-died-due-to-heart-attack-gohana-sonipat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांप ने छीनी परिवार की मुस्कान, एक की ले ली जान, दूसरे ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप ने छीनी परिवार की मुस्कान, एक की ले ली जान, दूसरे ने दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
Updated Tue, 26 Jul 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में गोहाना में सांप काटने से लड़के की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजी रोटी कमाने यूपी से हरियाणा आए परिवार की खुशियां एक सांप ने छीन ली। बेटे को सांप ने डस लिया, दहशत में पिता की हार्ट अटैक से मौत। बेटे को सांप ने काटा झाड़-फूंक और इलाज के बाद बेटे को आराम नहीं मिला तो इस दहशत में पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
शनिवार को बेटे ने भी खानपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं, परिवार का बड़ा बेटा पहले से ही लापता है। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव खानपुर कलां निवासी नैनसुख रोजगार की तलाश में एक साल पहले गोहाना आया था। फिलहाल वह परिवार सहित चोपड़ा कॉलोनी निवासी सतवीर सिंह के मकान में किराए का कमरा लेकर रह रहा था।
14 जुलाई को जब पूरा परिवार नीचे फर्श पर सो रहा था, उस समय सुबह पांच बजे सांप ने नैनसुख के बेटे कुलदीप (22) को काट लिया। काटने से कुलदीप की नींद खुल गई। उसने तुरंत सांप को पकड़कर बाहर फेंका। कुलदीप सरसों के तेल की फैक्टरी में काम करता था।

बड़ा बेटा कई सालों से लापता, परिवार में बची बेटियां
सोनीपत में गोहाना में सांप काटने से लड़के की मौत
- फोटो : अमर उजाला
सांप के काटने से परिवार में हड़कंप मच गया। युवक को झाड़-फूंक के लिए पहले गढ़ी उजाले खां गांव ले जाया गया, लेकिन वहां भी आराम नहीं हुआ तो सैनीपुरा गांव में एक व्यक्ति के पास ले जाया गया। इस समय तक युवक की हालत और ज्यादा बिगड़ गई।
इसके बाद उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक बताई। बेटे की हालत में सुधार नहीं होने से परेशान नैनसुख को 18 जुलाई को दिल का दौरा पड़ गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई।
अब 23 जुलाई को खानपुर मेडिकल कॉलेज में कुलदीप ने भी दम तोड़ दिया। दो मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिजनों ने बताया कि नैनसुख का बड़ा बेटा रिंकू कई साल से लापता है। अब परिवार में नैनसुख की पत्नी प्रेम देवी और सबसे छोटा बेटा उदय और दो शादीशुदा बेटियां रह गई हैं।