फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snake smuggling, smuggling news, crime news, chandigarh police, chandigarh news, hindi news

2 पाइथन, 4 कोबरा और 8 सैंड बोआ सांप समेत यूपी निवासी अरेस्ट

Sun, 06 Mar 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
snake smuggling, smuggling news, crime news, chandigarh police, chandigarh news, hindi news
सांप, स्मगलिंग - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार दोपहर दड़वा में सांपों की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चौदह सांप बरामद हुए हैं। वाइल्ड लाइफ की टीम और पुलिस ने मिलकर की कार्यवाई। आरोपी को कल जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


दड़वा पुलिस चौकी के  इंचार्ज जयवीर राणा ने बताया कि शुक्रवार को एक खुफिया जानकारी के आधार पर रेलवे स्टेशन रोड पर एक व्यक्ति को 14 सांपों के साथ गिरफ्तार किया गया। जयवीर राणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव मंसूधी थाना, चौबेपुर जिला कानपुर यूपी निवासी गदीनाथ (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि वाइल्ड लाइफ टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को काबू किया। आरोपी से दो  पाइथन, चार कोबरा और आठ सैंड बोआ (दो मुंहे ) सांप बरामद किया है। दो मुंहे सांप की कीमत करीब 15 लाख होती है। कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच ने भी  तीन दो मुंहे सांप तस्करों से पकड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिस समय गदीनाथ को गिरफ्तार किया गया वह रेलवे स्टेशन - मक्खन माजरा रोड पर पैदल जा रहा था। उसके पास टोकरियां थीं जिनमें सांप रखे हुए थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शिवरात्रि के मौके पर वह सांपों को लेकर आया था।


पुलिस कह रही है कि अभी इस बात का पता नहीं चला है कि आरोपी  इन सांपों को कहां बेचने या किस मकसद के लिए लाया था। लेकिन इतने सांपों को कोई व्यक्ति अपने पास नहीं रख सकता। इतने सांपों को  रखना भी गैरकानूनी है। पुलिस आरोपी को शनिवार को जिला अदालत में पेश करेगी और रिमांड पर ले कर तस्करी के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed