फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snake bitten while sleepingthe person himself reached the hospital

Chandigarh News: सो रहे व्यक्ति को डसा, जहरीले सांप को मारकर खुद ही पहुंचा अस्पताल

Fri, 28 Jul 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
snake bitten while sleepingthe person himself reached the hospital
डेराबस्सी। घर में सो रहे 42 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने काट लिया। इसके बाद उसने बहादुरी दिखाते हुए सांप को मार डाला और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती हो गया। डॉक्टरों ने उक्त व्यक्ति को 24 घंटे तक अपनी निगरानी में अस्पताल में रखा है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। हरिपुर हिंदूआ निवासी हरमीत संधू ने बताया कि बीती रात वह कमरे में एसी चलाकर सो रहा था। कमरा चारों तरफ से बंद था। सुबह करीब पांच बजे उसे लगा कि उसकी पीठ पर किसी चीज ने काट लिया है। वह हड़बड़ाकर उठा और देखा कि कमरे में एक काला सांप है जिसे उसने मार डाला। उसकी पीठ पर भी सांप के काटने का निशान था। सांप जहरीली प्रजाति का था। इसके बाद वह इलाज के लिए अस्पताल चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed