फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Snajay Singh's letter in controvesry on social media

सोशल मीडिया पर संजय सिंह के पत्र से हड़कंप, प्रशांत किशोर की टीम पर आरोप

Wed, 25 Jan 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jan 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Snajay Singh's letter in controvesry on social media
अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह की ओर से कथित तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल को लिखा पत्र मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


जिससे सियासी हलचल तेज हो गई, लेकिन कुछ ही देर बार संजय सिंह ने ट्विट कर स्पष्ट किया कि पत्र फर्जी है। उन्होंने इसके लिए प्रशांत किशोर की टीम पर आरोप लगाया।
विज्ञापन


संजय सिंह का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासी हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई। पत्र में केजरीवाल को लिखा गया था कि जैसा कि आप जानते हैं कि हाल ही में आए इंटरनल सर्वे हमारे अनुकूल नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आप प्रभारी ने ट्विट कर बताया फर्जी

Snajay Singh's letter in controvesry on social media
संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस 69 सीटों पर पकड़ बनाए बैठी है, 11 और सीटों पर बढ़ रही है। हम अकाली दल से तो आगे चल रहे हैं पर हो सकता है कि आने वाले दिनों में यह स्थिति भी उलट जाए। 

इसे ध्यान में रखते हुए मेरा सुझाव है कि पंजाब में आप की रैलियां धीरे-धीरे कम कर दी जाएं। स्थानीय नेताओं को आगे किया जाए। ऐसा करने से अगर हम पंजाब में सरकार बनाने में असफल रहते हैं तो परिणाम से आपका फासला बनाया जा सकता है। 

साल 2019 की रणनीति के लिए यह आवश्यक है। इस पत्र के वायरल होने के कुछ ही समय बाद संजय सिंह ने दोपहर करीब तीन बजे ट्विट किया। उन्होंने लिखा कि प्रशांत किशोर के डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट ने फर्जीवाड़ा करने की ट्रेनिंग ठीक नहीं ली। 

देखिए मेरा सही सिग्नेचर। इसके साथ ही उन्होंने अपने पासपोर्ट की फोटो पोस्ट की, लेकिन उसके बाद सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई। क्योंकि पासपोर्ट पर वैलिडिटी सिर्फ एक साल, 14 जुलाई-2015 से लेकर 13 जुलाई-2016 तक की थी। जबकि, आमतौर पर पासपोर्ट की वैलिडिटी एक साल की नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed