Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND W vs AUS W: न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में भारत ने जीता दूसरा वनडे, ऑस्ट्रेलिया 190 रन पर ढेर, मंधाना का शतक

Wed, 17 Sep 2025 08:56 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 17 Sep 2025 08:56 PM IST
सार

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने शतक लगाया है। हालांकि शतक के बाद वह आउट हो गई। स्मृति ने 117 रन की पारी खेली। 

विज्ञापन
Smriti Mandhana scores century in second ODI against AUS women team at Mullanpur Cricket Stadium
जीत की खुशी मनाती भारतीय महिला टीम। - फोटो : करुण शर्मा

चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे मुकाबले में करारी शिकस्त दी है। भारत ने मुकाबले में एक तरफा जीत हासिल की है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 102 रन के बड़े अंतर से हराया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे में चार साल बाद हराया है। वहीं अपने देश में 18 साल बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत मिली है। इस मैच में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 117 रन की शतकीय पारी खेली। 



तीन मैचों की सीरीज का पहले मुकाबला 14 सितंबर को इसी मैदान में खेला गया था और भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने शतक लगाया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 293 रन का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया का पूरी टीम 190 रन पर सिमट गई। 

खास बात यह है कि भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया टीम से बीते चार साल से कोई भी मैच जीत नहीं पाई थी। साल 2021 के बाद से वनडे मुकाबलों में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। 

Trending Videos
Smriti Mandhana scores century in second ODI against AUS women team at Mullanpur Cricket Stadium
मैच के दौरान तिरंगा फहराता दर्शक। - फोटो : अमर उजाला

पिछले मैच में छोड़े थे चार कैच
इससे पहले मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने करीब 3 घंटे तक नेट पर अभ्यास किया। पिछले मैच में चार कैच छोड़ने के बाद कुछ खिलाड़ियों ने कैच प्रैक्टिस पर विशेष ध्यान दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले फील्डिंग प्रैक्टिस की थी। फिर नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया। इस साल टीम इंडिया ने 40 कैच पकड़े और 27 कैच छोड़े हैं।

Smriti Mandhana scores century in second ODI against AUS women team at Mullanpur Cricket Stadium
मैच का आनंद उठाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

रेणुका और अमनजोत फिट नहीं
मैच से पहले प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने कहा कि पुराने मैच का कोई प्रेशर उनके ऊपर नहीं है। पिछले मैच में खराब फिल्डिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह एक मैच था। कभी कभी कोई दिन खराब होता है। अब दूसरा वनडे जीतकर हम सीरीज में बराबरी पर आना चाहते हैं। हमारे तीन टॉप बल्लेबाजों ने बेहतरीन बैटिंग की है। इंजरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि रेणुका व अमनजोत कौर पूरी तरफ से फिट हैं। वे नेट प्रैटिक्स में भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Mandhana scores century in second ODI against AUS women team at Mullanpur Cricket Stadium
भारतीय टीम को चियर करते छोटे दर्शक। - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान को लेकर किए गए सवाल को टाल गईं
दीप्ति से पूछा गया कि वर्ल्डकप में क्या भारतीय महिला टीम पाकिस्तान के खिलाफ जब मैच खेलेगी तो हाथ मिलाएगी क्या नहीं। क्योंकि एशिया कप में पुरुष टीम ने हाथ मिलाने से मना कर दिया है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि टीम अभी इस सीरीज के बारे में सोच रही है। उस समय क्या होगा इस बारे में वह कुछ नहीं कहना चाहती हैं।

विज्ञापन
Smriti Mandhana scores century in second ODI against AUS women team at Mullanpur Cricket Stadium

भारतीय महिला टीम...
हरमनप्रीत कौर ( कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरूंधति रेड्डी, रिचा घोष क्रांति गौड़, सयाली सतघारे, राधा यादव, श्री चरणी, स्नेह राणा, उमा छेत्री (विकेट कीपर), तेजल हसबनिस।

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम....
एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ (उप-कप्तान), निकोल फाल्टम, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, जॉर्जिया वोल, एश्ले गार्डनर, चार्ली नॉट, एलिस पेरी, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस,अलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, डार्सी ब्राउन, मेगन शुट्ट, जॉर्जिया वेयरहैम।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed