{"_id":"5d59b8278ebc3e89f338317e","slug":"smart-watch-eye-ni-nagar-nigam-chandigarh-news-pkl347824847","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सख्तीः चंडीगढ़ में अब स्मार्ट वॉच रखेगी नगर निगम अफसरों व कर्मचारियों के कामकाज पर निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्तीः चंडीगढ़ में अब स्मार्ट वॉच रखेगी नगर निगम अफसरों व कर्मचारियों के कामकाज पर निगरानी
Mon, 19 Aug 2019 11:23 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ नगर निगम में अफसरों और कर्मचारियों पर अब स्मार्ट वॉच से नजर रखी जाएगा। निगम सोमवार को 4 हजार स्मार्ट वॉच के लिए टेंडर करेगा। अभी तक दो बिड स्मार्ट वॉच के लिए आ चुकी हैं। कमिश्नर केके यादव दोनों कंपनियों की जांच के बाद टेंडर करने को निर्देश देंगे। वहीं सभी विभाग प्रभारियों ने अपने अपने अफसरों व कर्मचारियों की सूची सौंप दी है, जिन्हें यह स्मार्ट वॉच दी जाएंगी। कर्मचारियों के काम में लापरवाही को लेकर कमिश्नर सख्त हो गए हैं। अब फील्ड में जाने वाले अफसरों और कर्मचारियों को स्मार्ट वॉच पहनकर जाना होगा।
मॉनीटरिंग के दौरान यदि घड़ी हाथ में नहीं मिली तो आधे दिन की सेलरी कटना भी तय है। कमिश्नर ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थीं कि कर्मचारी काम में लापरवाही कर रहे हैं। काफी बार समझाने केबावजूद जब लगातार लापरवाही शिकायतेंसामने आईं तो यह निर्णय किया गया है। काम के समय में अफसर व कर्मचारी स्मार्ट वॉच पहनेंगे। जिसकी समय समय पर मॉनीटरिंग होती रहेगी। 14 अक्तूबर तक जिन कर्मचारियों और अफसरों की सूची मिली है उन्हें स्मार्ट वॉच दे दी जाएगी।
पहले भी दो बार हो चुका है प्रयास
पहले भी दो बार स्मार्ट वॉच मंगाने के लिए नगर निगम ने प्रयास किया था, लेकिन असफल रहा। कंपनियों के न आने से यह व्यवस्था परवान ही नहीं चढ़ सकी थी। लेकिन इस बार दो कंपनियों ने बिड डाली है। सोमवार को दोनों कंपनियों की तुलना कर एक को टेंडर दे दिया जाएगा।

दूसरी जगह काम करने की मिली थीं सूचनाएं
कुछ दिन पूर्व कर्मचारियों की जिस जगह तैनाती है वहां न काम करते हुए दूसरी जगह काम करने की सूचना कमिश्नर को मिली थी। कोई पार्षदों तो कोई रिटायर अफसरों के घर काम कर रहा था। हालांकि मामला सामने आने के बाद कमिश्नर ने ज्यादातर कर्मचारियों को फिर से काम पर वापस बुला लिया था। यह समस्या फिर से न हो इसके लिए कमिश्नर स्मार्ट वॉच की व्यवस्था करने जा रहे हैं।
बायोमैट्रिक हाजिरी के साथ रजिस्टर में भी करना होगा दर्ज
कर्मचारी लापरवाही न करें इसके लिए कमिश्नर ने एक सितंबर से सभी अफसरों की बायोमैट्रिक हाजिरी लगाने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा अपने साथ एक मूवमेंट रजिस्टर भी रखना होगा। इसमें ऑफिस आने व जाने का समय नोट करना होगा। इसके अलावा यदि काम के समय में फील्ड में जाना हो तो वह जाने और लौटकर आने का समय भी लिखना होगा। इन दोनों अटेंडेंस को चेक करने के बाद ही सेलरी मिलेगी।
वहीं अधिकारियों को समय समय पर रजिस्टर चेक करने को कहा गया है। यदि कोई अफसर सीट पर नहीं मिलता है और रजिस्टर में उसकी जानकारी नहीं है तो आधे दिन की सेलरी काटने का निर्देश दिया है। इस्टेबलिसमेंट ब्रांच और आई ब्रांच दोनों को बायोमैट्रिक मशीनें खरीदने से लेकर सभी आवश्यक काम भी अगस्त माह में पूरे करने को कहा है।
प्रत्येक अफसर की डिटेल होगी ऑनलाइन
कमिश्नर ने सभी ब्रांच प्रभारियों को अपने अंतर्गत कार्यरत अफसरों की जानकारी जैसे उनका नाम, पिता का नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ देने को कहा है। पूरी जानकारी इकट्ठी होने के बाद आईटी डिपार्टमेंट संबंधित अफसर की तैनाती जिस फील्ड में होगी उसके साथ पूरी जानकारी एमसी की वेबसाइट पर अपलोड करेगा, जिससे कि आम लोगों को भी आसानी से जानकारी मिल सके।