{"_id":"635a47d87b89c503a03a5aa7","slug":"smart-electricity-meters-installed-in-many-areas-of-chandigarh-running-at-higher-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर की रफ्तार बेलगाम: चंडीगढ़ मे पहले के मुकाबले आठ गुना तक बढ़ा बिजली बिल, भटकने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर की रफ्तार बेलगाम: चंडीगढ़ मे पहले के मुकाबले आठ गुना तक बढ़ा बिजली बिल, भटकने को मजबूर लोग
Thu, 27 Oct 2022 02:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:27 PM IST
सार
शहर के कुछ इलाकों में बिजली के स्मार्ट मीटर को लगाने का काम पिछले कई वर्षों से चल रहा है। पिछले साल हल्लोमाजरा में लोगों ने स्मार्ट मीटर लगवाने से मना कर दिया था। विभाग ने जबरदस्ती की तो लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ऐसे बढ़ रहा है बिजली का बिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने रामदरबार, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और सेक्टर-47 के कई घरों में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए हैं। लोगों का कहना है कि ये पुराने मीटर से अधिक रफ्तार से चल रहे हैं जिससे बिजली का बिल दो से आठ गुना ज्यादा आ रहा है। अब लोग बढ़े हुए बिल को कम कराने के लिए भटक रहे हैं। इंजीनियरिंग विभाग बिलों को ठीक भी कर रहा है लेकिन चिंता की बात यह है कि ये स्मार्ट मीटर अभी पूरे शहर में लगने हैं।
रामदरबार के जिस घर का पिछले साल जून से सितंबर तक का बिजली बिल 1757 रुपये आया था, स्मार्ट मीटर लगने के बाद उस मकान का बिल इस बार 14,056 रुपये आया है। हैरानी की बात है कि घर में न पंखे बढ़े हैं, न कोई अन्य इलेक्ट्रिक सामान। बावजूद इसके बिल करीब आठ गुना बढ़ गया। यह एक मामला नहीं है, रामदरबार के अन्य घरों की भी कमोबेश यही स्थिति है। किसी का दोगुना तो किसी का पांच गुना ज्यादा बिल आया है। इससे लोग बेहद परेशान हैं।
स्मार्ट मीटर ने उपभोक्ताओं के घर का मासिक बजट गड़बड़ा दिया है। इसकी शिकायत भी बिजली विभाग के अधिकारियों को की गई है। कुछ बिलों को ठीक भी किया गया लेकिन ज्यादातर लोग बढ़े हुए बिजली के बिल लेकर दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। अमर उजाला की पड़ताल में कई ऐसे उपभोक्ता मिले, जिनके बिल पांच से आठ गुना ज्यादा आए हैं।
विज्ञापन
दिसंबर 2023 तक पूरे शहर में लगने हैं स्मार्ट मीटर
प्रशासन ने वर्ष 2023 तक शहर के अन्य इलाकों में भी स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है। पायलट प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है। इसके तहत पांच सेक्टर और 6 गांवों में करीब 30 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। अब पूरे शहर में ये स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इसे एडवांस मीटरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर नाम दिया गया है। मीटर को सेक्टर-18 स्थित स्काडा सेंटर से कंट्रोल किया जाएगा।
स्मार्ट मीटर का हुआ था विरोध, स्टे के लिए अदालत का दरवाजा भी खटखटाया
शहर के कुछ इलाकों में बिजली के स्मार्ट मीटर को लगाने का काम पिछले कई वर्षों से चल रहा है। पिछले साल हल्लोमाजरा में लोगों ने स्मार्ट मीटर लगवाने से मना कर दिया था। विभाग ने जबरदस्ती की तो लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस भी बुलानी पड़ी। बाद में पुलिस की मौजूदगी में विभाग ने मीटर लगाए। लोगों ने इसे रोकने के लिए अदालत का भी रुख किया और मीटर नहीं लगाने की मांग की। हालांकि उन्हें वहां से भी कुछ खास राहत नहीं मिली।
उदाहरण से समझिए मीटर का खेल
केस-1
अकाउंट नंबर: RD5113071WG
नाम : रणधीर सिंह
पता : रामदरबार फेज-2
पहले बिजली का बिल : 2733 रुपये (जून-अगस्त 2021)
स्मार्ट मीटर लगने के बाद : 18,846 (जून-अगस्त 2022)
केस - 2
अकाउंट नंबर: RD52155400Y
नाम : राम गुलाम
पता : रामदरबार फेज-2
पहले बिजली का बिल: 1757 रुपये (जून-अगस्त 2021)
स्मार्ट मीटर लगने के बाद : 14,058 (जून-अगस्त 2022)
केस - 3
अकाउंट नंबर: RD42085000E
नाम : सुमारी
पता : रामदरबार फेज-2
पहले बिजली का बिल: 2334 रुपये (जून 2022)
स्मार्ट मीटर लगने के बाद: 16,223 (अगस्त 2022)
नया बिजली बिल: 15,494 (अक्तूबर 2022)
केस- 4
अकाउंट नंबर: RD47034800P
नाम : बहादुर
पता : रामदरबार फेज-2
पहले बिजली का बिल : 6000-8000 रुपये (अक्तूबर 21 से अगस्त 2022)
स्मार्ट मीटर लगने के बाद : 29,496 रुपये
बिजली के स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गया है। जहां पहले 1300 रुपये का बिल आता था अब 6500 रुपये तक आ रहा है। कई लोग ऐसे हैं जिनके बिल 10 हजार रुपये से ज्यादा आ रहे हैं। इसको लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत दी है। बीते दिनों प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के साथ बैठक हुई थी। उसमें भी मैंने यह मुद्दा उठाया था। लोगों की इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए ताकि उन्हें परेशानी न हो। - नेहा, स्थानीय पार्षद