{"_id":"6e17ebb1641c411e59cb69016372e08a","slug":"smart-city-proposal-will-ready-in-10-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमवर्क पूरा, स्मार्ट सिटी प्रपोजल अगले सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमवर्क पूरा, स्मार्ट सिटी प्रपोजल अगले सप्ताह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Nov 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी प्रपोजल के लिए यूटी प्रशासन का पहले चरण का होम वर्क लगभग पूरा हो चुका है। करीब दो महीने से लोगों से स्मार्ट सिटी को लेकर सुझावों को प्रशासन अब प्रपोजल का रूप देने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को एडवाइजर विजय कुमार देव की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी से जुड़े सभी अधिकारियों की ई गवर्नेंस को लेकर अहम बैठक हुई। करीब दो घंटे तक चली बैठक में पैन सिटी सॉल्यूशंस का प्रोजेक्ट तैयार करने पर मंथन हुआ। पैन सिटी के लिए दो आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी को प्रपोजल तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
ई गवर्नेंस के तहत आईटी सचिव डा.दीपक कुमार को ई गवर्नेंस, एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी को ट्रैफिक एंड सेफ्टी और निगम कमिश्नर भावना गर्ग को एरिया स्पेसिफिक पर प्रजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। तीनों अधिकारी 23 से 25 नवंबर के बीच अपनी प्रजेंटेशन अधिकारियों के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
फाइनल प्रपोजल तैयार होने के बाद इसे लोगों के बीच सुझाव के लिए रखा जाएगा। पूरे प्रपोजल को प्रशासन की वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार लोगों के सुझाव के बाद स्मार्ट सिटी प्रपोजल में आंशिक बदलाव भी किया जा सकता है। यूटी प्रशासन 15 दिंसबर तक केंद्र सरकार को स्मार्ट सिटी प्रपोजल भेज देगा।