फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   smart city project, chandigarh slip on 21 in clean city rank

सफाई में पिछड़ गया चंडीगढ़, टॉप 20 में नहीं मिली जगह

Sun, 09 Aug 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली Updated Sun, 09 Aug 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
smart city project, chandigarh slip on 21 in clean city rank

देश के टॉप 20 स्मार्ट सिटी के लिए बड़ी दावेदारी पेश करने वाला सिटी ब्यूटीफुल सफाई के मामले में पिछड़ गया है। चंडीगढ़ देश के साफ सुथरे टॉप 10 शहरों में भी शामिल नहीं है।

विज्ञापन


शनिवार को घोषित स्वच्छ भारत रैंकिंग में चंडीगढ़ शहर की रैंकिंग में भारी गिरावट आई है। चंडीगढ़ इस रैंकिंग में देश भर में 21वें स्थान पर है। पिछले साल शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी रैंकिंग में चंडीगढ़ 73.48 अंकों के साथ देश भर में पहले स्थान पर था।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत रैंकिंग में मैसूर को देश का सबसे साफ सुथरा शहर चुना गया है। जबकि पिछले साल मैसूर 70.65 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर था। तब तीसरे नबंर पर सूरत और चौथे पर दिल्ली था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदारी सिस्टम से बिगड़ी शहर की सूरत

smart city project, chandigarh slip on 21 in clean city rank

सिटी ब्यूटीफुल में शहर की सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम के जिम्मे है। लेकिन निगम में सालों से सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं हो पाई है। हर साल काफी संख्या में रेगुलर कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। मेयर पूनम शर्मा का कहना है कि ठेकेदारी सिस्टम से सफाई का स्तर उठा पाना आसान नहीं है।

उन्होंने कहा कि निगम में खाली पड़े पदों को जल्द भरने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के पास प्रपोजल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में 300 से अधिक रेगुलर सफाई कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की भर्ती के लिए मापदंड भी बदले जाएंगे।

खुले में शौच, कचरा प्रबंधन मानक
एक लाख से अधिक आबादी वाले 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 476 शहरों का सर्वे स्वच्छता की प्रक्रिया के मद्देनजर किया गया। खुले में शौच, ठोस कचरा प्रबंधन, दूषित जल शोधन, उपलब्ध जल की गुणवत्ता आदि इसके मानदंड थे।

सर्वे में पंजाब के 16, यूपी के 61 शहर

smart city project, chandigarh slip on 21 in clean city rank

सर्वे में यूपी के 61, महराष्ट्र के 43, एमपी के 32, आंध्र के 30, गुजरात के 30, तमिलनाडु के 29, राजस्थान के 28, बिहार के 27, कर्नाटक के 26, हरियाणा के 20, पंजाब के 16, तेलंगाना के 11, ओडिशा के 10, झारखंड के 10, छत्तीसगढ़ के नौ और केरल, उत्तराखंड और उत्तर-पूर्वी राज्यों के तीन-तीन शहर शामिल किए गए।

देश के 10 सबसे स्वच्छ शहर
शीर्ष 10 शहरों में मैसूर, तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), नवी मुंबई, कोच्चि (केरल), हासन, मंड्या और बंगलूरू (कर्नाटक), तिरुवनंतपुरम, हालिशहर (पश्चिम बंगाल) और गंगटोक (सिक्किम) शामिल हैं।

स्मार्ट सिटी के लिए प्रशासन और निगम कर रहे हैं बड़ी दावेदारी
यह हमारे लिए अफसोस की बात है कि सफाई के मामले में शहर काफी पीछे हैं। लंबे समय से निगम में 3500 से अधिक कर्मचारियों की कमी चल रही है। 300 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का मामला लटका हुआ है। शहर में गारबेज और मलबे की सबसे बड़ी दिक्कत है। गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती से जुर्माना लगाना होगा। सेक्टर ही नहीं कॉलोनियों पर भी फोकस करना होगा। पॉलीथिन पर पूरी तरह रोक लगानी होगी।
- पूनम शर्मा, मेयर, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed