इन जगहों पर आइए, चंडीगढ़ को स्मार्ट कैसे बनाएं बताइए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासी ध्यान दें। चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में पहला कदम रखा जा रहा है। आपसे सुझाव आमंत्रित हैं। इन जगहों पर पहुंचिए और अपने सुझाव दीजिए।
प्रशासन को प्रपोजल तैयार करना है। इसके लिए अधिकारी आप लोगों को पास आएंगे और सुझाव मांगेंगे, जिन्हें वे प्रपोजल में शामिल करेंगे। यूटी प्रशासन ने शहर के सभी 26 वार्ड का दौरा करने का शेड्यूल तैयार कर लिया है।
13 दिन तक प्रशासन के अधिकारी दो-दो वार्ड में जाकर लोगों से सुझाव लेंगे। बुधवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट नोडल अफसर के अनुसार पहले स्मार्ट सिटी वार्ड कंसल्टेशन कम ग्रिवेंस रिड्रेशल कैंप की शुरुआत सेक्टर-46 स्थित कम्यूनिटी सेंटर से होगी। देश भर से स्मार्ट सिटी की पहली लिस्ट में शामिल 98 शहरों में से टॉप 20 के लिए चंडीगढ़ का अन्य शहरों से मुकाबला होगा।
आज 11.30 बजे लगेगा कैंप
यूटी प्रशासन स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लोगों की राय जानने के लिए पहला कैंपस वीरवार को सेक्टर-46 स्थित कम्युनिटी सेंटर में सुबह 11.30 बजे लगाएगा। सिटीजन कंसल्टेशन कैंप में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट नोडल अफसर दानिश अशरफ, एडिशनल कमिश्नर नगर निगम, सभी एसडीएम और गृहसचिव अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे। शहरवासी प्रशासन को फेसबुक,ईमेल,वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से भी अपने सुझाव दे सकेंगे।
इन सेक्टर के लिए लगेगा कैंप
पहला पब्लिक कैंप वार्ड 21 और 23 में आने वाले सेक्टर और कालोनी के लोगों के लिए होगा। वार्ड नंबर 21 में सेक्टर-32 और 46 शामिल हैं। वार्ड 23 के तहत करसान कालोनी, रामदरबार, बुडैल के लोग अपने सुझाव देंगे। पब्लिक कैंप में यूटी प्रशासन संबंधित वार्ड के पार्षद, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन(आरडब्ल्यूए) इंजीनियरिंग विभाग और निगम अधिकारियों को भी साथ लेकर जाएगा। लोगों की समस्याओं को भी ऑन द स्पॉट हल करने की कोशिश की जाएगी।
लिखित में दे सकेंगे सुझाव
एडवाइजर विजय देव ने पब्लिक कैंप में जाने वाले अधिकारियों को लोगों के सुझाव और समस्याओं को लिखित में भी लेने के आदेश दिए हैं। कैंप में कोई भी अपनी शिकायत लिखित में दे सकेगा। प्रशासन ने सुझावों के लिए खास प्रोफार्मा भी तैयार करवाया है। वीरवार को कैंप में एसडीएम(ईस्ट) दानिश अशरफ,एसडीएम(साउथ) कशिश मित्तल और एसडीएम(सेंट्रल) प्रिंस धवन भी मौजूद रहेंगे।
यहां-यहां इस तारीख को लगेंगे कैंप
कैंप तिथि-----------वार्ड नबंर ओर सेक्टर
17 सितंबर-------21 और 23-----32, 46, 49 व 50
18 सितंबर-------2 और 512 से 15, 25, धनास, खुड्डा लाहौरा
21 सितंबर------10 और 1441 और 42, 45, बुड़ैल, अटावा
22 सितंबर------8 और 937, 38, 38 वेस्ट, 39 व 40
23 सितंबर------17 और 1818, 19, 21, 27, 28 और 30
24 सितंबर------15 और 1634, 35, 44, 20 और 33
25 सितंबर-------वार्ड नंबर 11 से 11 तक
28 सितंबर-------24, 25 और 26मनीमाजरा, मौलीजागरां, एमसीएच, मोटर मार्केट
29 सितंबर-------11 और 1241, 42, 45 और बु़ड़ैल गांव
30 सितंबर--------3 और 416, 17, 22, 23, 24 व 36
देव ने अधिकारियों के साथ की मीटिंग
स्मार्ट सिटी प्रपोजल को लेकर बुधवार को एडवाइजर विजय कुमार देव की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। यूटी सचिवालय में बैठक में प्रशासन के सभी आला अधिकारियों के अलावा, सीआईआई और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट कंसल्टेंसी टीम के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। देव ने अधिकारियों को नवंबर के अंत तक स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार करने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि प्रपोजल सिर्फ टॉप 20 के लिए नहीं बल्कि शहर के लोगों की सहूलियतों को बेहतर बनाने पर फोकस होना चाहिए।