{"_id":"5e5d72738ebc3ec54c6d63ec","slug":"slogans-raised-by-haryana-punjab-number-auto-drivers-chandigarh-news-pkl368391227","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा-पंजाब नंबर के ऑटो चालकों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा-पंजाब नंबर के ऑटो चालकों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा नंबर वाले ऑटो चंडीगढ़ में नहीं चलने के विरोध में ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में धरना दिया। साथ ही अपनी मांग को लेकर आगे आंदोलन करने की रणनीति भी बनाई।
बता दें कि शहर में दिनोंदिन बढ़ रही ऑटो की संख्या से परेशान यूटी प्रशासन ने पंजाब और हरियाणा के नंबर वाले ऑटो की संख्या सीमित कर दी थी। ऑटो संचालक और यूनियनें लगातार इसका विरोध करती आ रही हैं। सोमवार को प्रशासन के इस निर्णय के विरोध में ऑटो यूनियन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता सेक्टर 25 स्थित रैली ग्राउंड में एकत्र हुए। जहां उन्होंने प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान कमला प्रसाद ने कहा कि चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के ऑटो की संख्या सीमित कर देने से कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। आटो संचालकों और चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। जल्द ही प्रशासन को इस मामले में निर्णय लेना होगा।
विज्ञापन
12 को डीसी के दफ्तर का करेंगे घेराव
अपनी मांगों को लेकर ऑटो यूनियन आंदोलन को और तेज करेंगी। प्रदर्शन के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 12 मार्च को मांगों को लेकर सेक्टर-17 स्थित डीसी के दफ्तर का घेराव किया जाएगा।