फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sleeping man murdered at ludhiana

लुधियानाः घर में घुसकर सो रहे शख्स की हत्या, सिर पर किए गए कई वार, इलाके में फैली दहशत

Tue, 02 Jul 2019 05:03 PM IST
खुशबू गोयल अमृतसर, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
अमृतसर, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 02 Jul 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
sleeping man murdered at ludhiana
फाइल फोटो
घर में सो रहे बलतेज सिंह (53) के सिर पर वार करके मार डाला गया। मृतक के मां-बाप की मौत हो चुकी है और उसकी शादी भी नहीं हुई थी। वारदात पंजाब के लुधियाना जिले में हलवारा के गांव गांव राजोआना कलां अंजाम दी गई। मंगलवार की सुबह पड़ोसी उसके घर गया तो हत्या का खुलासा हो सका। सूचना मिलने पर थाना दाखा प्रभारी जगदीश कुमार और थाना सुधार प्रभारी अजैब सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में विभिन्न थ्योरी पर काम कर रही है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक हत्यारे के संबंध में कोई सुराग नहीं लग सका है। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि बलतेज सिंह की शादी नहीं हुई थी। उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। भाई गुरचरण सिंह शिमला में रहता है। बलतेज सिंह घर में अकेला रहता था। उसके पड़ोस में रहने वाले रछपाल सिंह की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। रछपाल सिंह ही बलतेज सिंह को सुबह शाम खाना बनाकर देता है। बलजेत सिंह के पास ढाई एकड़ जमीन है। उसने जमीन गांव हेरा निवासी सतनाम सिंह और गांव राजोआना कलां निवासी महिंदर सिंह को ठेके पर दे रखी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक अकेला होने के कारण बलजेत सिंह के घर पर शाम ढलते ही शराब को दौर शुरू हो जाता था। रविवार को सतनाम सिंह और महिंदर सिंह बलेजत सिंह के घर गए थे। उन्होंने जमीन ठेके के 7 हजार रुपये उसे दिए थे। सोमवार शाम को भी बलजेत सिंह के घर पर शराब का दौर चला। रात लगभग 8.30 बजे पड़ोसी रछपाल सिंह बलतेज सिंह को रोटी देकर आया था। उस समय तक सब कुछ ठीक था। मंगलवार की सुबह 6.30 बजे बलतेज सिंह की नाश्ता देने गया तो देखा कि बलतेज सिंह जमीन पर गिरा पड़ा है। उसका सिर फटा हुआ था और मौत हो चुकी थी। उसने घटना की सूचना सरपंच निर्मल सिंह को दी। सरपंच निर्मल सिंह ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच निर्मल सिंह का कहना है कि बलतेज सिंह शांत स्वभाव का व्यक्ति था। उसका गांव के किसी व्यक्ति के साथ कोई विवाद नहीं था। उसकी जेब से 45 सौ रुपये बरामद हुए है, घर का पूरा सामान भी सुरक्षित है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि हत्या क्यों और किसने की। थाना सुधार प्रभारी अजैब सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतक के भाई गुरचरण सिंह के आने का इंतजार कर रही है, शायद वह इस मामले में कुछ बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed