फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Skin allergies are caused by bacteria and viruses present in rain water: Dr. Apoorva

बारिश के पानी में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस के कारण होती है स्किन एलर्जी: डॉ. अपूर्वा

Wed, 13 Aug 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Skin allergies are caused by bacteria and viruses present in rain water: Dr. Apoorva
चंडीगढ़। बारिश का मौसम वैसे तो बहुत सुकून देता है, लेकिन अगर इस मौसम में ध्यान नहीं रखा तो यह कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। क्योंकि इस मौसम में फंगल इन्फेक्शन, दाने, रैशेज, स्किन एलर्जी, मुहासे, खारिश समेत कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा देर तक गीले कपड़े पहनकर रखना भी स्किन की समस्या पैदा कर सकता है। यह कहना है पीजीआई त्वचा विभाग की सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अपूर्वा शर्मा का।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में शरीर की सफाई रखना बहुत जरूरी है। पीजीआई में रोजाना स्किन संबंधी 500 के करीब मरीज आते हैं। बारिश के पानी में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस के कारण स्किन एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, रैशेज और दाद जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंदे पानी के संपर्क में ज्यादा रहने से बच्चे भी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


आमतौर पर इंफेक्शन का खत्तरा पैरों, हाथों, और अंडर आर्म्स में होता है। इन जगहों पर नमी ज्यादा रहती है। इस कारण खुजली, जलन होती है। इसमें त्वचा उस जगह पर लाल होने लगती है और त्वचा पर दाने और रेशैज की समस्या बढ़ जाती है। त्वचा अधिक ऑयली हो जाती है, जिससे मुंहासे और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमी अधिक होने से फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे एथलीट्स फुट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। त्वचा पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या बढ़ जाती है, जिससे बचने के लिए त्वचा की नियमित सफाई और देखभाल जरूरी है।


स्किन संबंधी समस्याओं से बचाव के उपाय
बारिश के मौसम में त्वचा की नियमित सफाई करना जरूरी है, जिससे त्वचा पर जमी गंदगी और बैक्टीरिया हट जाएं। बारिश में भीगने के बाद एंटी-बैक्टीरियल साबुन से नहाना चाहिए, जिससे स्किन एलर्जी और फंगल इन्फेक्शन का खतरा कम हो। त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइस्चराइजर का उपयोग करना चाहिए, जिससे त्वचा शुष्क न हो। बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए, जिससे स्किन एलर्जी और अन्य समस्याओं का खतरा कम हो। भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए, जिससे त्वचा अंदर से साफ और हाइड्रेटेड रहे। इस मौसम में ढीले और सूती कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed