{"_id":"61367da18ebc3ebeb708b068","slug":"skill-employment-corporation-formed-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: अस्तित्व में आया कौशल रोजगार निगम, शरणदीप कौर पहली सीईओ, ठेकेदारी प्रथा होगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: अस्तित्व में आया कौशल रोजगार निगम, शरणदीप कौर पहली सीईओ, ठेकेदारी प्रथा होगी बंद
Tue, 07 Sep 2021 02:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:18 AM IST
सार
हरियाणा सरकार ने कौशल रोजगार निगम का गठन कर दिया है। अब आउटसोर्सिंग भर्तियां इसी निगम के तहत होंगी। वहीं ठेका प्रथा को बंद किया जाएगा। आईएएस शरणदीप कौर बराड़ को निगम का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कौशल रोजगार निगम अस्तित्व में आ गया है। सरकार ने आईएएस शरणदीप कौर बराड़ को निगम की पहली मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी है। निगम का मुख्यालय पंचकूला में रहेगा। बराड़ इसके साथ ही कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार व नागरिक संसाधन सूचना विभाग की निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी।
विज्ञापन
भविष्य में आउटसोर्सिंग पर सभी भर्तियां इसी निगम के तहत होंगी। सभी विभाग, बोर्ड-निगम व निकाय कच्चे कर्मियों की भर्ती के लिए निगम को ही अपनी मांग भेजेंगे। सरकार ने ठेकेदारी प्रथा बंद करने व आउटसोर्सिंग भर्तियों में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए यह निगम बनाया है। हालांकि, कर्मचारी संगठन व विपक्ष इसका भी विरोध कर रहा है लेकिन सरकार ने नई भर्तियां इसके तहत ही करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुसार पूर्व में भर्ती कच्चे कर्मियों को इस निगम के तहत लाने का अभी निर्णय नहीं लिया है। आगे से आउटसोर्सिंग की सभी भर्तियां निगम ही करेगा। इसके लिए नियम व शर्तें बनाई जा रही हैं। इससे ठेकेदारी प्रथा खत्म होने के कारण नियुक्तियों में भ्रष्टाचार पर लगाम कसेगी।
विज्ञापन
इन अफसरों को भी सौंपा अतिरिक्त जिम्मा
सरकार ने आईएएस राजीव रतन को वर्तमान कार्यभार के अलावा सीपीग्रामपीजी पोर्टल के नोडल अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। एचसीएस अधिकारी मुकुंद वर्तमान कार्यभार के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के उप-सचिव का जिम्मा भी संभालेंगे।