{"_id":"5bf2b359bdec2269651f3a30","slug":"sketches-of-terrorists-viral-in-social-media-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर ब्लास्टः आतंकियों के स्केच सोशल मीडिया पर वायरल, सीएम ने कहा- कैसे बन सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर ब्लास्टः आतंकियों के स्केच सोशल मीडिया पर वायरल, सीएम ने कहा- कैसे बन सकते हैं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के राजासांसी के गांव अदलीवाल में स्थित निरंकारी भवन में हुए आतंकी हमले में शामिल दो आतंकवादियों के स्केच सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। हालांकि पंजाब पुलिस ने इन स्केच की पुष्टि नहीं की है। वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आतंकियों के मुंह ढके थे, ऐसे में उनका स्केच कैसे बनाया जा सकता है। वहीं पंजाब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज भी जारी की है जिसमें हमले में शामिल दोनों आतंकियों को हमला करने के बाद मोटर साइकिल पर बैठते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
एनआईए ने शुरू की जांच
सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि जांच के लिए पहुंची टीम में वह अधिकारी भी शामिल हैं जिन्होंने पठानकोट एयरबेस और दीनानगर में हुई आतंकी घटना की जांच की थी। निरंकारी भवन में हुए आतंकी हमले और पठानकोट, दीनानगर के बीच कोई समानता तो नहीं है।
विज्ञापन
इस तथ्य को भी जांच में शामिल किया जाएगा। जांच एजेंसी इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आतंकियों द्वारा फेंका गया ग्रेनेड किस ग्रेड का था। जानकारी के अनुसार जैसा ग्रेनेड सत्संग भवन में फेंका गया, वैसा कश्मीरी आतंकियों द्वारा प्रयोग किया जाता है। इसलिए जांच एजेंसी इस आतंकी हमले को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ जोड़ कर भी देख रही है। एनआईए ने घटना स्थल पर ग्रेनेड के टुकड़ों को इकट्ठा कर वहां पड़े गड्ढे का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पूर्व आतंकी परिवारों की खंगाली जा रही फाइल
सूत्रों के अनुसार निरंकारी भवन में आतंकी हमले के बाद पंजाब पुलिस ने पूर्व में आतंकी घटना में शामिल रह चुके परिवारों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी भी पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अंसार गजवा तुल हिंद के आतंकी जाकिर मूसा कहीं आईएसआई के निर्देश के बाद पंजाब में बैठे स्लीपर सेल को पुनर्जीवित करने के लिए तो पंजाब में नहीं घुसा, इस एंगल पर भी जांच एजेंसी काम कर रही हैं।
इस समय पाकिस्तान में खालिस्तान कमांडो फोर्स के सरगना परमजीत सिंह पंजवड़, दल खालसा के गजिंदर सिंह और इंटरनेशनल यूथ फेडरेशन के नीटा सिंह आईएसआई की शरण में हैं। पिछले कई साल से पाकिस्तान में बैठे आतंकी पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के निरंतर प्रयास कर रहे है। निरंकारी हमले में शामिल दो आतंकी किस संगठन के है, इस पर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन स्पष्ट है कि आईएसआई ने अमृतसर में बैठे स्लीपर सेल की मदद से ही इस घटना को अंजाम दिया है।
बाबा अजमेर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे
स्थानीय निरंकारी नेता बाबा अजमेर सिंह और उनके साथियों ने सोमवार को घटना स्थल का दौरा किया। अजमेर सिंह ने एनआईए के अधिकारियों के साथ बातचीत की।