फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   sixth world kabaddi cup match in gurdaspur

वर्ल्ड कबड्डी कपः पहले दिन 3 मैच, जानिए किसने और किसको हराया?

Sat, 05 Nov 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
sixth world kabaddi cup match in gurdaspur
छठा वर्ल्ड कबड्डी कप
छठे वर्ल्ड कबड्डी कप के पहले दिन गुरदासपुर में शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह (अशोक चक्र) स्टेडियम में आगाज और पहले दिन तीन मैच खेले गए। पंजाब सरकार की ओर से करवाए जा रहे छठे कबड्डी विश्व कप का शुक्रवार को शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह (अशोक चक्र) स्टेडियम में आगाज किया गया। कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने कबड्डी कप की शुरुआत की।
विज्ञापन


विश्व कप कबड्डी का समारोह डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर कोहाड़ ने कहा कि पंजाबियों की मां खेल कबड्डी आज दुनिया के कोने-कोने पहुंच चुकी है। पंजाब सरकार ने खिलाड़ियों को क्लास वन नौकरियां देने के अलावा लाखों के नकद ईनामों के साथ सम्मानित भी किया है। छठे कबड्डी विश्व कप की खासियत यह है कि इस बार नए गांवों, कस्बों में मैच करवाये जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही गांव स्तर की खेल विश्व की बड़ी खेलो में शुमार हो गई है। कोहाड़ ने भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न डा. भीम राव अंबेदकर को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि यह कबड्डी कप उनके 125वें जन्म दिवस पर उनको समर्पित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि पंजाब सरकार ने लगातार छठे विश्व कप कबड्डी के मैच करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर पंजाबी गायक अंग्रेज अली ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

अर्जेंटीना ने तनजानिया और आस्ट्रेलिया ने केनिया को हराया

sixth world kabaddi cup match in gurdaspur
छठा वर्ल्ड कबड्डी कप
शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह (अशोक चक्र) खेल स्टेडियम में विश्व कबड्डी कप का पहला मुकाबला अर्जेंटीना व तनजानिया (पुरुष वर्ग) के बीच खेला गया। इसमें अर्जेंटीना ने तनजानिया को 52 के मुकाबले 32 अंकों से हराया। इस मैच का आगाज कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़, हलका विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली और चेयरमैन रविकरण सिंह काहलों ने करवाया।

दूसरा मैच आस्ट्रेलिया व केनिया (पुरुष वर्ग) की टीमों के बीच खेला गया। इसमें आस्ट्रेलिया ने केनिया को 61 के मुकाबले 36 अंकों से हराया। मैच की शुरुआत निर्मल सिंह काहलों पूर्व स्पीकर, देस राज धुग्गा हलका विधायक, प्रदीप सभ्रवाल ने डिप्टी कमिश्नर, लखबीर सिंह लोधीनंगल हलका इंचार्ज बटाला, चेयरमैन सुखबीर सिंह वाहला, सुखजिंदर सिंह सोनू लंगाह, एडवोकेट अमरजोत सिंह बब्बेहाली ने करवाई।

तीसरा मैच न्यूजीलैंड व तनजानिया की टीमों (महिला वर्ग) के बीच खेला गया। इसमें न्यूजीलैंड की टीम विजेता रही। मैच के दौरान श्रीलंका के पेट्रोलियम मंत्री चंडीमा वीरकोडी, सुच्चा सिंह लंगाह पूर्व मंत्री पंजाब सरकार, प्रदीप सभ्रवाल डिप्टी कमिश्नर, जसदीप सिंह एसएसपी गुरदासपुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed