{"_id":"5c893193bdec2214666d7084","slug":"six-small-parties-created-new-alliance-in-punjab-for-loksabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा 2019: पंजाब में सात छोटे दलों ने बनाया नया गठबंधन, चार सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा 2019: पंजाब में सात छोटे दलों ने बनाया नया गठबंधन, चार सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित
Wed, 13 Mar 2019 10:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जन शक्ति पार्टी (सेकुलर) के नेतृत्व में सात विभिन्न छोटे दलों के एक गठबंधन पंजाब सेकुलर अलायंस (पीएसए) के गठन का एलान किया गया है। बसपा के संस्थापक कांशीराम के भतीजे चरणजीत सिंह आजाद इस अलायंस के संयोजक हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही पंजाब में बसपा और सीपीआई को शामिल करते हुए एक अन्य महागठबंधन पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) का एलान भी किया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को राष्ट्रीय जन शक्ति पार्टी (सेकुलर) की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चरणजीत सिंह आजाद ने नए गठबंधन की घोषणा करते हुए बताया कि यह गठबंधन पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। इसके साथ ही उन्होंने चार सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों के नामों का एलान भी कर दिया।
विज्ञापन
यह चारों प्रत्याशी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित थे। आजाद ने बताया कि इस गठबंधन में उनके आंदोलनकारी संगठन- संविधान बचाओ देश बचाओ, के अलावा राष्ट्रीय जन शक्ति पार्टी (सेकुलर) लोक मंच पंजाब, स्वराज और भारती किसान यूनियन शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
लोक जनशक्ति पार्टी (सेकुलर) के चिह्न ट्रैक्टर चलाता किसान को ही पीएसए का चुनाव चिह्न बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पीएसए में अभी कुछ और दल शामिल हो सकते हैं। पीएसए की ओर से घोषित प्रत्याशी इस प्रकार हैं। श्री आनंदपुर साहिब से सुरिंदर कौर, फरीदकोट से प्रेम सफरी, लुधियाना से नीतू सिंह और फतेहगढ़ साहिब से जगदीप सिंह।