फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six players suspended after clash in hockey match

Chandigarh News: हॉकी मैच में भिड़ंत के बाद छह खिलाड़ी निलंबित

Sat, 08 Apr 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Six players suspended after clash in hockey match
चंडीगढ़। सेक्टर-42 स्थित चंडीगढ़ हॉकी अकादमी और सीआईएसएफ के बीच सीनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप का विवादित फाइनल शुक्रवार को शेष समय में पूरा करा गया। घटना में शामिल एकेडमी के चार और सीआईएसएफ के दो खिलाड़ियों को आयोजन समिति ने सस्पेंड कर दिया। दरअसल, अंपायर के फैसले की वजह से दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए थे। वीरवार को घटित घटना पर टूर्नामेंट की आयोजन चंडीगढ़ हॉकी एसोसिएशन ने मैच पूरा नहीं होने की आधिकारिक तौर पर तकनीकी कारण बताया था। हालांकि घटना सार्वजनिक होने के बाद खिलाड़ियों पर कार्रवाई की बात भी सामने आई। कुल मिलाकर खेल भावना को तार-तार करने वाली और अनुशासनहीनता से भरी इस घटित घटना पर पर्दा डालने की कोशिश रही। इस मैच को दोबारा से खेलते हुए चंडीगढ़ हॉकी अकादमी ने सीआईएसएफ को 6-4 से हराया। इसी तरह लड़कियों के वर्ग फाइनल में एसजीजीएस हॉकी क्लब ने पीयू हॉकी क्लब को 4-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed