{"_id":"9ab040a76d55cdc0a904be0f77eefa01","slug":"six-players-selected-for-national-championship-from-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल चैम्पियनशिप खेलेंगे पंचकूला के 6 गोल्फर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल चैम्पियनशिप खेलेंगे पंचकूला के 6 गोल्फर
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Tue, 11 Mar 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
रामगढ़ द फोर्ट स्थित गोल्फ रेंज में सोमवार को 18वीं हरियाणा स्टेट जूनियर फेंसिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ।
दो दिनों तक चली इस चैंपियनशिप में प्रदेश भर से करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 24 खिलाड़ियों को नेशनल चैंपियनशिप के लिए चुना गया।
पंचकूला से छह खिलाड़ी हरियाणा की तरफ से नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व करेंगे। फेंसिंग कोच राजीव ने बताया कि फेंसिंग नेशनल चैंपियनशिप 28 मार्च से एक अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित की जाएगी।
नेशनल चैंपियनशिप के लिए पंचकूला की छह खिलाड़ी आशनी, कनव, आविशी, पुन्या, संस्कृति, दिव्या का चयन किया गया है।
खेल परिणाम
फ्वायल कैटेगरी लड़कियों में पंचकूला की पुन्या पहले और संस्कृति दूसरे, जींद की सुप्रिया व वंदना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
लड़कों में सोनीपत के गोकुल पहले, जींद के सचिन दूसरे और शशि व यमुनानगर के नागेंदर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। सब कैटेगरी लड़कों में करनाल के राजकुमार पहले, अभिषेक दूसरे, मनप्रीत तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं, लड़कियों में करनाल की गीनू पहले, जींद के अंशुल दूसरे, सोनिया व पंचकूला की दिव्या संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।