फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six months to rectify deficiencies in the 24x7 water supply project in Manimajra

Chandigarh News: मनीमाजरा में 24x7 पानी सप्लाई प्रोजेक्ट में कमियां दूर करने के लिए छह महीने का समय

Fri, 14 Nov 2025 12:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Six months to rectify deficiencies in the 24x7 water supply project in Manimajra
चंडीगढ़। मनीमाजरा में 24x7 पानी सप्लाई प्रोजेक्ट की कमियां सुधारने के लिए छह महीने के लिए बढ़ा दी गई है। नगर निगम ने ठेकेदार को खामियां सुधारने के लिए 10 मई 2026 तक का अब समय दे दिया है। सरकार की ओर से बताया गया है कि यह बढ़ाई गई अवधि इसलिए रखी गई है ताकि मनीमाजरा के लोगों को पानी की सप्लाई में कोई रुकावट न आए और प्रोजेक्ट में अगर कोई तकनीकी दिक्कत सामने आती है तो उसे समय पर ठीक किया जा सके।
विज्ञापन

दरअसल, किसी निर्माण या तकनीकी प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद एक निश्चित समय तक ठेकेदार पर यह जिम्मेदारी रहती है कि अगर उस काम में कोई खामी या खराबी सामने आती है तो वह उसे अपने खर्चे पर सुधारें। इसे ‘डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि’ कहा जाता है। इस दौरान विभाग या सरकार नहीं बल्कि ठेकेदार ही सारी मरम्मत और सुधार का काम करता है।
विज्ञापन



15 साल तक काम करना है
मनीमाजरा में चल रहा यह 24x7 पानी सप्लाई प्रोजेक्ट मौजूदा पाइपलाइन नेटवर्क को दुरुस्त करने, नई लाइनों को बिछाने, स्मार्ट वॉटर मीटर लगाने, इलेक्ट्रो-मैकेनिकल और मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने से जुड़ा है। इसके साथ ही ठेकेदार कंपनी को अगले 15 साल तक इस पूरे सिस्टम का संचालन और रखरखाव भी करना है। हालांकि इस प्रोजेक्ट की ऑडिट जांच भी चल रही है। नगर निगम सदन में इसको लेकर सवाल उठे थे , उसके बाद सांसद मनीष तिवारी ने भी इस प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए। उसी के बाद अब ऑडिट जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल

समय सीमा छह महीने के लिए बढ़ाने पर आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस बात की क्या गारंटी है कि छह महीने में काम हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट से जुडे ठेकेदार और अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा बर्बाद न किया जाए। इसकी तकनीकी काम का थर्ड पार्टी ऑडिट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article