फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six candidates announced in JJP's first list in Rajasthan.

Chandigarh News: राजस्थान में जजपा की पहली सूची में छह प्रत्याशियों का एलान

Mon, 23 Oct 2023 09:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
Six candidates announced in JJP's first list in Rajasthan.
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी कर दी हैं। सोमवार को जजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की स्वीकृति के बाद जजपा ने पहली सूची में छह प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। जजपा ने सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जजपा प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज मील, फतेहपुर से पूर्व विधायक नंद किशोर महरिया, दांतारामगढ़ से जजपा महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रीटा सिंह, खंडेला से सरदार सिंह आर्य, कोटपुतली से जजपा प्रदेश प्रधान सचिव रामनिवास यादव और भरतपुर से डॉ. मोहन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।
विधानसभा क्षेत्र सूरतगढ़ से जजपा उम्मीदवार पृथ्वीराज मील जजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे राजस्थान के प्रतिष्ठित मील परिवार से संबंध रखते हैं। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से जजपा प्रत्याशी नंद किशोर महरिया 2013 में फतेहपुर से निर्दलीय विधायक बने थे। शिक्षित पृथ्वीराज 2005 में हनुमानगढ़ से पंचायत जिला प्रमुख थे। इससे पहले उन्होंने 2008 में भाजपा की टिकट से फतेहपुर से चुनाव लड़ा था और वे दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र दांतारामगढ़ से जजपा उम्मीदवार डॉ. रीटा सिंह राजस्थान जजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष है। वे सीकर से पूर्व जिला परिषद की चेयरपर्सन, दांतारामगढ़ से दो बार पंचायत समिति मेंबर रह चुकी है। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सात बार विधायक रहे एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी की पुत्रवधू हैं। विधानसभा क्षेत्र खंडेला से जजपा प्रत्याशी सरदार सिंह आर्य अपने क्षेत्र में जाने-माने राजनेता और समाजसेवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed