फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Situation frightening: 23 dengue patients found in a day, notice to 127 for negligence

स्थिति भयावह : एक दिन में मिले डेंगू के 23 मरीज, लापरवाह करने वाले 127 को नोटिस

Tue, 12 Oct 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Situation frightening: 23 dengue patients found in a day, notice to 127 for negligence
चंडीगढ़। शहर में डेंगू की स्थिति भयावह होती जा रही है। सोमवार को विशेष अभियान में डेंगू के 23 मरीज मिले। लापरवाही बरतने वालों को स्वास्थ्य विभाग ने 127 को नोटिस जारी किया है। वहीं एक को कारण बताओ नोटिस और तीन चालान जारी किए गए हैं। बचाव कार्य को ध्यान में रखकर सर्वे कर लार्वा मिलने वाले स्थानों पर फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार मौलीजागरां, मनीमाजरा, दड़वा, हल्लोमाजरा, सेक्टर 25, 27, 35, 45, 52, 56, बहलाना, खुड्डालाहौरा, खुड्डाअलीशेर, मलोया और कॉलोनी नंबर 4 में डेंगू का लार्वा मिला। स्वास्थ विभाग की ओर से बताया गया कि जल जनित बीमारियों को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ 2021 में 319 लोगों को कारण बताओ नोटिस और 423 को चालान जारी हो चुका है। पिछले पांच वर्षों की तुलना में यह कई गुना ज्यादा कार्रवाई है।
विज्ञापन

इस तरह मिला है अब तक डेंगू का लार्वा
स्वास्थ विभाग की ओर से किए गए सर्वे में 2021 में अभी तक 4881 कंटेनर चेक किए जा चुके हैं, जिसमें 46 पॉजिटिव यानी डेंगू के लार्वा मिले हैं। वहीं, अब तक 995 कूलर चेक किए गए हैं, जिसमें 46 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 2436 ओवरहेड टैंक में एक भी पॉजिटिव नहीं पाया गया है जबकि 8 हौदी में एक और 68 टायर में चार पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के केसों की पिछले पांच की स्थिति
वर्ष केस
2017 1951
2018 301
2019 286
2020 265
2021 अब तक 330
स्कूल, कॉलोनी और जंगल क्षेत्र में की फॉगिंग
मलेरिया विभाग ने नगर निगम के साथ मिलकर सोमवार को डड्डूमाजरा की सिविल डिस्पेंसरी, हाईकोर्ट, सेक्टर 15, 24, 37, 33, 10, 16, 40, 23, बहलाना के स्कूल, 46 व 43 सेक्टर में फॉगिंग की। अधिकारियों ने बताया कि सर्वे के बाद जहां डेंगू का लार्वा मिल रहा है, वहां निगम को बोलकर फॉगिंग करवाई जा रही है।

कोट-
डेंगू के बढ़ते केस को देखते हुए फॉगिंग की व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। गंबूजिया मछलियां छोड़ी गईं हैं। चालान काटे जा रहे हैं। इस संबंध में समीक्षा बैठक भी की है। स्वास्थ्य विभाग से पूरी नजर रखने को कहा गया है।
-यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed