फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   situation become normal in flood affected villages of Punjab

पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों में हालात हुए सामान्य, कैप्टन खुद रख रहे सुधार कार्यों पर नजर

Mon, 02 Sep 2019 02:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Sep 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
situation become normal in flood affected villages of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और बुनियादी ढांचे की बहाली का काम तकरीबन मुकम्मल हो गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने द्वारा 24 घंटे राहत कार्यों पर नजर रखी जा रही है। यह जानकारी पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और राहत कार्यों को पूरा करने के लिए विभागों को समय-सीमा दी थी और मुख्यमंत्री निजी स्तर पर इन सभी राहत कार्यों पर नजर रख रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह से बहाल कर दी गई है जबकि टूटी हुई सड़कों की मुरम्मत का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके साथ ही  बाढ़ के कारण हुए कुल नुकसान का जायजा लिया जा रहा है और लोगों को संभावी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। 
विज्ञापन


टीकाकरण मुहिम भी शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग विभागों के 25 हज़ार के करीब कामगार राहत कार्यों को पूरा कर रहे हैं। नदियों में अलग-अलग स्थानों पर पड़ी दरारों को मुकम्मल तौर पर भर दिया गया है। पीने वाले पानी के सैंपल लिए गए हैं और पानी में क्लोरीन मिलाकर कीटाणु मुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मलेरिया और डेंगू के फैलाव को रोकने के लिए टेस्ट किये जा रहे हैं और सैनिटरी नैपकिन और मच्छरदानियां भी मुहैया करवाई जा रही हैं। प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ के कारण जान और माल को हुए शुरुआती नुकसान का पता लगाया जा चुका है। प्रभावित किसानों को बीजों का मुफ्त वितरण शुरू हो गया है और विभिन्न शीर्षों के तहत मुआवजा वितरण भी जारी है। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार फसलों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए गिरदावरी जारी है और इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

जलापूर्ति बहाल होने तक टैंकरों का इस्तेमाल
जब तक कि जलापूर्ति योजनाओं के माध्यम से पानी की सप्लाई पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग ने गांवों में स्वच्छ और पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने के लिए पानी के टैंकरों को काम में लगाया है। महामारी रोकने के लिए सभी गांवों में जांच दल पानी की गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं।

प्रभावितों तक पहुंचाया सूखा राशन
बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों को पानी, सूखे राशन की किट, चीनी, चावल, गेहूं का आटा, घी, दूध पाउडर मुहैया कराए जा रहे हैं। भारतीय सेना के 7 हेलीकॉप्टरों और भारतीय वायुसेना के दो एमआई -17 हेलिकॉप्टरों को भोजन के पैकेट/परांठे के एयरड्रॉप के काम के लिए लगाया गया है।


गावों से पानी निकालने को पंपिंग ऑपरेशन
पंपिंग ऑपरेशन से बाढ़ग्रस्त गांवों में से पानी बाहर निकाला जा रहा है, जबकि सुल्तानपुर लोधी उप-मंडल में शुरुआती बाढ़ के कारण कटे हुए 20 गांवों में से 14 गावों का संपर्क बहाल कर दिया गया है। मंड इंदरपुर, मंड अंद्रीसा, शाहवाला अंद्रीसा, कुतुबवाल, शाहवाला नक्क़ी और रामगढ़ दलेली नामक छह गांवों का संपर्क अभी भी कटा हुआ है, क्योंकि पंजाब मंडी बोर्ड की गांव देरावाल (जालंधर)-मंड इंदरपुर -गांव मानू (फिरोजपुर) सड़क पर तीन स्थानों (एक 900 फुट लंबी और दो 200 फुट लंबी) पर दरारें पड़ी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed