फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT will investigate of palwal community violance

पलवल समुदायिक हिंसा की जांच के लिए एसआईटी गठित

Wed, 24 Feb 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
SIT will investigate of palwal community violance

पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मणपुरा में पिछले साल जुलाई महीने में दो समुदायों में हुई हिंसक झड़प की जांच के लिए हरियाणा सरकार ने आईजी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित कर दी है। इसकी जानकारी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को दे दी गई है। अब हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से जवाब मांगा है कि इस पर अब उनका क्या कहना है।

विज्ञापन


कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा था कि क्या इस मामले की जांच के लिए आईजी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम गठित की जाएगी। सरकारी वकील को इस विषय पर सरकार से हिदायतें प्राप्त करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन


इससे पहले मामले में बहस मुकम्मल हो चुकी थी। सरकार ने कहा था कि किसी समुदाय विशेष को कोई मदद नहीं दी गई है और न ही किसी पुलिस अधिकारी ने किसी समुदाय विशेष का पक्ष लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने यह भी कहा था कि जिन धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं, वह धाराएं सही हैं। यह भी कहा था कि दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों की एक कमेटी गठित की है, जिन्हें गांव में शांति बनाए रखने की अपील की गई है। सरकार की इस रिपोर्ट पर बहस करते हुए एक समुदाय विशेष की ओर से पेश हुए एडवोकेट आरएस चीमा ने बेंच से कहा था कि सरकार दोषियों को बचाने में लगी हुई है।

गांव में असहिष्णुता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग भी उठाई। उल्लेखनीय है कि टीकरी ब्राह्मणपुरा गांव में दो समुदायों के बीच बड़े स्तर पर हिंसक झड़प हुई थी। इस कारण दोनों समुदायों के लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे।


समुदाय विशेष के पांच लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि सरकार दूसरे समुदाय पर हल्की धाराएं लगाकर उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। यह भी कहा था कि यह असहिष्णुता का मामला है और सीबीआई जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed