{"_id":"60cecd0a0ac84d316d08cb47","slug":"sit-will-investigate-case-of-burning-a-person-alive-in-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन में जिंदा जलाने का मामला: एसआईटी करेगी मामले की जांच, एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन में जिंदा जलाने का मामला: एसआईटी करेगी मामले की जांच, एक और आरोपी गिरफ्तार
Sun, 20 Jun 2021 10:46 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज, एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज, एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:46 AM IST
सार
बहादुरगढ़ में एक व्यक्ति को जिंदा जलाने के मामले में एसपी ने डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया है। वहीं जींद निवासी एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को झज्जर के एसपी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
किसान आंदोलन।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसानों के पड़ाव में गांव कसार के एक ग्रामीण को जिंदा जलाने की जांच अब एसआईटी करेगी। शनिवार को किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर एसपी झज्जर ने सही जांच का भरोसा दिया और डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। वहीं मामले में एक अन्य आरोपी जींद जिले के गांव निरंजन निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गांव कसार के मुकेश को किसानों के पड़ाव में जिंदा जला दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जींद निवासी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी झज्जर राजेश दुग्गल ने बताया कि किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मिलने आया था।
विज्ञापन
मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए डीएसपी झज्जर नरेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। टीम में सेक्टर-6 थाना बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक जय भगवान, शहर थाना बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार और बहादुरगढ़ पुलिस के साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक चांदराम को शामिल किया है। मौके से मिले सुबूत और मरने से पहले मुकेश के दिए बयान के आधार पर ही पुलिस ने मामले में धारा-302 लगाई है। किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाएगी और दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन