फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT has summoned actor Akshay Kumar along with Parkash Singh Badal and Sukhbir Badal

बरगाड़ी कांड: बादल पिता-पुत्र और अभिनेता अक्षय कुमार को भेजे गए समन, पूछताछ करनी है

Mon, 12 Nov 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Nov 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
SIT has summoned actor Akshay Kumar along with Parkash Singh Badal and Sukhbir Badal
अक्षय कुमार व प्रकाश सिंह बादल

बरगाड़ी कांड की जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की जांच अब बेहद अहम और निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। एसआईटी ने इस मामले में अब बादल पिता-पुत्र और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया है। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को 16, शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल को 19 और अक्षय को 21 नवंबर को पूछताछ के लिए अमृतसर सर्किट हाउस बुलाया गया है।

विज्ञापन


एसआईटी की तरफ से इसके मेंबर आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने इन्हें समन जारी किए हैं। सिंह ने कहा कि 2015 में हुए बेअदबी के विभिन्न मामलों और फायरिंग के बाद कोटकपूरा थाने में दर्ज मामले के संबंध में तीनों को समन जारी किए गए हैं। बरगाड़ी में बेअदबी और कोटकपूरा व बहिबल कलां में फायरिंग के संबंध में जांच के लिए उन्हें सीआरपीसी की धारा 160 के तहत उपस्थित रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


इस धारा के तहत संबंधित व्यक्ति को जांच के लिए उपस्थित होना जरूरी होता है। साथ ही संबंधित घटना के बारे में उसे जो भी जानकारी हो, उसे देनी पड़ती है। अब तक एसआईटी एडीजीपी जितेंदर जैन, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, आईजी अमर सिंह चाहल, फिरोजपुर के तत्कालीन डीआईजी एमएस जग्गी, फरीदकोट के तत्कालीन डीसी एसएस मान, एसएसपी वीके स्याल व एसडीएम के अलावा विधायक मनतार बराड़ से पूछताछ कर चुकी है। इनके अलावा पचास आम लोगों और जूनियर रैंक के तीस पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा चुकी है। गौरतलब है कि सितंबर में ही सीएम ने बरगाड़ी कांड की जांच सीबीआई से लेकर पांच मेंबरी एसआईटी गठित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को मिलेगी राहत

SIT has summoned actor Akshay Kumar along with Parkash Singh Badal and Sukhbir Badal
अक्षय कुमार

बरगाड़ी कांड में गठित एसआईटी द्वारा बादल पिता-पुत्र को पूछताछ के लिए समन जारी करने से फिलहाल सरकार को राहत मिलेगी। बरगाड़ी कांड में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पंथक संगठन लंबे समय से बरगाड़ी में पक्का मोर्चा लगा कर बैठे हैं। उनका आरोप है कि इस मामले में तत्कालीन सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और डीजीपी सुमेध सैनी सीधे तौर पर बेअदबी और पुलिस फायरिंग की घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पंथक संगठन लंबे समय से सरकार पर इसे लेकर दबाव डाल रहे हैं। अब उनका दबाव कम होगा। पहली बार बादल पिता-पुत्र किसी जांच एजेंसी की पूछताछ में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed