सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर हमले की होगी एसआईटी जांच, कैप्टन बोले- बेटा दोषियों को होगी सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर हुए हमले की जांच अब एसआईटी करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेश के बाद डीजीपी ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है। ऐसा सुरेश रैना के ट्वीट के बाद किया गया।
डकैतों के इस हमले में रैना के फूफा अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उनके घायल बेटे ने सोमवार रात को दम तोड़ दिया। इस हमले में तीन अन्य पारिवारिक सदस्य जख्मी हुए थे, जिनमें अशोक कुमार की पत्नी आशा रानी की हालत इस समय नाजुक बनी हुई है।
डीजीपी दिनकर गुप्ता के अनुसार, आरंभिक जांच में ये संकेत मिले हैं कि इस हमले के पीछे अपराधी प्रवृत्ति के कबीले के सदस्यों का हाथ है। ये अक्सर पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सरहद के पास ऐसी वारदात करते हैं। एसआईटी को इस मामले से जुड़े हर पक्ष को खंगालने को कहा है।
इस मामले की दिन-रात जांच में संगठित अपराध नियंत्रण यूनिट (ओसीसीयू) की विशेष टीमों को भी शामिल किया गया है। हिमाचल, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 35 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस के सहयोग से पंजाब में गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर में छापे मारे गए हैं।
रैना का ट्वीट- पंजाब में परिवार के साथ क्या हो रहा है...यह भयानक से भी परे
सुरेश रैना ने दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने कहा कि यह पंजाब में उनके परिवार के साथ क्या हो रहा है। यह भयानक से भी परे है। मेरे फूफा की बेरहमी से हत्या हो गई। बुआ और कजिन बुरी तरह घायल हुए। कजिन रात को मौत से जंग हार गया। बुआ की हालत अभी बहुत नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
Condole the brutal attack on kin of @ImRaina in Pathankot. Have ordered SIT probe into the case and have asked @DGPPunjabPolice to identify & arrest the culprits at the earliest. Beta, my DC & SSP have met the family and we will make sure that the guilty are brought to justice.
दूसरे ट्वीट में रैना ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब पुलिस को ट्वीट कर कहा कि हमें अभी तक उस रात (19 अगस्त) को क्या हुआ, किसने किया, यह पता नहीं चल पाया। पंजाब पुलिस से आग्रह है कि वे जांच करें। हमें यह जानने का हक है कि हमारे परिवार के साथ यह घिनौना कृत्य किसने किया। ऐसे लोग दूसरों के साथ यह कृत्य न कर पाएं।
सीसीटीवी फुटेज के अलावा पुराने अपराधियों की तलाश, छह मजदूरों से पूछताछ
डीजीपी दिनकर गुप्ता के अनुसार, सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार के साथ काम करने वाले छह मजदूरों से भी पूछताछ की गई है। अपराध वाली जगह और करीबी स्थानों के टावर से डंप डाटा लेकर तकनीकी विश्लेषण को भेज दिया गया है। अपराध वाली जगह के आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।
जांच में ये संकेत मिले हैं कि अपराधियों द्वारा पड़ोस के तीन अन्य घरों को भी लूटने की योजना थी। डीजीपी ने बताया कि सूबे में पिछली इसी तरह की घटनाओं की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इन मामलों में गिरफ्तार व्यक्ति अभी जेल में हैं या बाहर हैं।
यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) September 1, 2020
एसआईटी का नेतृत्व आईजी परमार करेंगे
एसआईटी का विवरण देते हुए दिनकर गुप्ता ने बताया कि इसका नेतृत्व आईजी बार्डर रेंज (अमृतसर) एसपीएस परमार कर रहे हैं। इसमें पठानकोट के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना व एसपी इंवेस्टीगेशन प्रभजोत सिंह विर्क व धारकलां (पठानकोट) के डीएसपी रविंदर सिंह बतौर सदस्य शामिल हैं। एडीजीपी लॉ एंड आर्डर ईश्वर सिंह को हर रोज जांच की निगरानी का काम सौंपा गया है।
आईजी परमार को राज्य में तैनात किसी भी अन्य पुलिस अधिकारी या अधिकारियों को इस केस की जल्दी जांच के लिए शामिल करने का अधिकार दिया गया है। एडीजीपी लॉ एंड आर्डर और चेयरमैन एसआईटी को निर्देश दिए गए हैं कि वे डीजीपी को रोजाना जांच की स्थिति की जानकारी देंगे। डीजीपी ने कहा कि वे खुद मुख्यमंत्री को अपडेट करेंगे।
पठानकोट में आपके परिजनों पर हुए निर्मम हमले का हमें दुख है। मामले की एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं और पंजाब के डीजीपी को जल्द से जल्द दोषियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने को कहा है। बेटा, मेरे डीसी और एसएसपी ने परिवार से मुलाकात की है। दोषियों को सजा मिलेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब मुख्यमंत्री