फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sippy murder case, parents protest primeminister resident at delhi

सिप्पी मर्डर केस: पीएम आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे परिजन

Fri, 25 Dec 2015 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 25 Dec 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
sippy murder case, parents protest primeminister resident at delhi

नेशनल शूटर सिप्पी संधू हत्याकांड मामले में चंडीगढ़ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन व मित्र वीरवार शाम को सात रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी मिडिल फिंगर प्रोटेस्ट्स संस्था के फाउंडर प्रभलोचन सिंह के नेतृत्व में हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलवाने की मांग कर रहे थे। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें चाणक्यपुरी थाना ले जाया गया, जहां करीब आधा घंटा थाने में रखने के बाद रिहा कर दिया गया।  
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी करीब सवा पांच बजे प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इतनी संख्या में प्रदर्शनकारियों के प्रधानमंत्री आवास के पास पहुंचने पर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपीजी के जवानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चाणक्यपुरी थाना पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को करीब आधा घंटा हिरासत में रखा गया था।

वहीं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें करीब ढाई घंटे हिरासत में रखा गया, जबकि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। अब शुक्रवार सुबह नौ बजे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed