फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Single rail track bothering people, double the increase that problem

सिंगल रेल ट्रैक से लोग परेशान, डबल भी ऐसे बढ़ाएगा दिक्कत

Fri, 18 Nov 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Nov 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
Single rail track bothering people, double the increase that problem
इंडियन रेलवे

चंडीगढ़-अंबाला सिंगल रेल ट्रैक के दोहरीकरण का काम चल रहा है। रेलवे ने दोहरीकरण दो महीने से शुरू कर रखा है। यहां सिंगल ट्रैक से ट्रेनों की आवाजाही से पंचकूला के सेक्टर-19 और बलटाना के लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। 

विज्ञापन


बार-बार फाटक बंद होने और खुलने से सुबह और शाम पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-19 की ओर वाहनों की कतारें लग जाती हैं। स्थानीय निवासियों की काफी समय से यहां रेलवे ओवरब्रिज या अंडरपाथ बनाने की मांग चली आ रही है। 
विज्ञापन


रेलवे ओवरब्रिज या अंडरपाथ पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। अब डबल ट्रैक बनने से जहां ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर पहले से भी ज्यादा बार फाटक बंद होने से और दिक्कत बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पंचकूला सेक्टर-19 रेलवे फाटक को रेल लाइन के दोहरीकरण के कारण शुक्रवार रात नौ बजे से आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। इसे शनिवार सुबह सात बजे लोगों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा। 

शुक्रवार रात नौ बजे से आवाजाही रही बंद

Single rail track bothering people, double the increase that problem
भारतीय रेल - फोटो : pti

फाटक बंद  होने से पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक व दो की ओर से सेक्टर-19 और  बलटाना की ओर से आने-जाने वाले लोगों को शुक्रवार की रात 9 बजे से असुविधा  का सामना करना पड़ा। 

इस समय चंडीगढ़-अंबाला रेल लाइन को डबल किया जा रहा  है। रेलवे फाटक को शुक्रवार की रात 10 घंटे के लिए बंद कर रेलवे लाइन के  दोहरीकरण का काम किया जाएगा। 

वीरवार को स्थानीय पुलिस विभाग की ओर से रूट का बदलाव कर लोगों को बलटाना से होकर पंचकूला आने के लिए निर्देश दिया गया था। बलटाना और सेक्टर-19 की ओर आने वाले ट्रैफिक को बलटाना रेलवे फाटक की ओर से आना पड़ा। इस दौरान लोगों को जाम जैसी स्थिति से जूझना पड़ा। 

रेलवे की ओर से बीते दो माह से रेलवे के दोहरीकरण का काम चल रहा है। यहां से रोजाना गुजरने वाले सेक्टर 19 निवासी कृष्ण गोपाल खन्ना, कुलदीप ठाकुर और अन्य ने बताया कि फाटक बंद से तीन से चार किलोमीटर घूमकर आना पड़ा। 

इसके अलावा सेक्टर-19 में रोजाना लगने वाली अभयपुर और इंडस्ट्रियल एरिया में सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed