फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Singh cho will soon transform the sewer

सिंह नाले का जल्द होगा कायाकल्प

Sat, 21 Dec 2013 01:25 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 21 Dec 2013 01:25 AM IST
विज्ञापन
Singh cho will soon transform the sewer
सेक्टर-दो, चार और 12 से होकर होकर गुजरने वाले सिंह नाले का जल्द ही कायाकल्प होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शुक्रवार को श्रीराम मंदिर में बैठक के बाद हुडा की संपदा अधिकारी वंदना दिसोदिया और हुडा व निगम के अन्य अधिकारियों ने नाले का जायजा लिया और वहां गंदगी का आलम देखकर अगले सप्ताह से सफाई कराने का आश्वासन दिया।

सेक्टरवासियों ने नाले की सफाई करवाने के साथ ही चंडीगढ़ की तर्ज पर बॉक्स टाइप ड्रेनेज सिस्टम बनाने और नाले के आसपास के ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण की मांग की।
विज्ञापन


ग्रीन बेल्ट के लिए नगर निगम को जल्द ही एनओसी जारी किए जाने की उम्मीद है, जबकि सिंह नाले से संबधित प्रस्ताव जल्द से जल्द डीटीपी को भेजा जाएगा।

सेक्टर-एक, दो, चार, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक से होकर सेक्टर-12 की ओर से जाता है, लेकिन इसमें मलबा और कचरा फेंकने की वजह से पानी का बहाव लगभग बंद ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कई जगह पानी इकट्ठा होने और गंदगी के कारण नाले के आसपास के घरों में रहने वालों के लिए यह एक बड़ी परेशानी की वजह है।

सबने कहा, नाले से हुआ जीना मुहाल
हुडा अधिकारियों के साथ दोनों सेक्टरों की समस्याओं के मद्देनजर हुई बैठक के बाद वार्ड-16 के पूर्व पार्षद पवन मित्तल ने कहा कि नाले की समस्या जल्द से जल्द दूर किया जाना जरूरी है।

नाले के आसपास सौंदर्यीकरण भी किया जाना चाहिए। सेक्टर-चार निवासी यशपाल गोयल ने कहा कि पार्क की कमी, नाले की वजह से गंदगी और नाले में मलबा फेंके जाने की वजह से लोगों को कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं।

सेक्टर-चार निवासी ओपी सुधा ने कहा कि नाले को कवर कर इसे नया रूप दिया जाना बेहद जरूरी है। ओपी तनेजा ने कहा कि गुगा माड़ी मंदिर के पास भी पुलिया बनाया जाना चाहिए।


सेक्टर दो में जल्द बनेगा कम्यूनिटी सेंटर
वार्ड-16 के पूर्व पार्षद पवन मित्तल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सेक्टर-दो में सामुदायिक केन्द्र के निर्माण का प्रस्ताव अधर में लटका है।

केन्द्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद कुमारी सैलजा ने भी इस पर हामी भर दी है और कम्यूनिटी सेंटर के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जल्द से जल्द इसका निर्माण शुरू किया जाएगा।

इसके निर्माण में कुछ और फंड की जरूरत होगी, जिस पर बातचीत चल रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed