फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Singer Ved Prakash Gulati presented hymns at Shri Sanatan Dharma Mandir

श्री सनातन धर्म मंदिर में गायक वेद प्रकाश गुलाटी ने पेश किए भजन

Mon, 05 Sep 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Singer Ved Prakash Gulati presented hymns at Shri Sanatan Dharma Mandir
चंडीगढ़। आई रे आई नई सजनिया बरसाने को आई... भजन जैसे ही वृंदावन से आए भजन गायक वेद प्रकाश गुलाटी ने पेश किया तो भक्त झूमने लग गए। अवसर था सेक्टर- 23 के श्री सनातन धर्म मंदिर में राधा अष्टमी पर रविवार शाम को भजन संध्या का।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने जब रूप बरसाने को आई राधा रानी... और जय हो राधा रानी की, जय हो महारानी की... भजन पेश किया तो भक्त राधा-कृष्ण के भक्ति में डूब गए।
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोग भजन संध्या में पहुंचे। बड़ी संख्या में भक्तों ने राधा रानी का महाभिषेक किया। श्री सनातन धर्म मंदिर को संचालित करने वाली संस्था श्री सनातन धर्म सभा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी ऋषि और महामंत्री आदर्श शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धलु मंदिर में आए। मंदिर के पुजारी पंडित लाखी राम, पंडित अजय शर्मा और पंडित अवधेश शर्मा द्वारा राधा रानी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद श्रीमन माधव गौड़ीय वैष्णव सेवा संस्थान की ओर से अखंड महामंत्र संकीर्तन किया गया। इस दौरान ललित आहूजा ने भजनों की अमृत वर्षा की। इस मौके पर भंडारा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर में भव्य आयोजन
सेक्टर- 36 के इस्कॉन मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। राधा अष्टमी पर राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक हुआ। बड़ी संख्या में भक्त इस्कॉन में पहुंचे। इस्कॉन के भक्तों ने नृत्य संकीर्तन किया। इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रिय दास ने बताया कि इस मौके पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जिसमें कलरिंग, ड्राइंग, ड्राइंग और कलरिंग, आध्यात्मिक क्विज और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अकिंचन प्रिय दास ने बताया कि इस मौके पर बच्चों के माता पिता भी उपस्थित रहे।

राधा रानी की हुई महाआरती
सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में श्री राधा अष्टमी पर भव्य आयोजन हुआ। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दोपहर 12 बजे राधा रानी का महाभिषेक हुआ। बड़ी संख्या में भक्त मठ में पहुंचे। महाभिषेक के उपरांत राधा रानी की महाआरती हुई। इस दौरान भक्तों और मठ के संन्यासियों ने नृत्य संकीर्तन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी मठ में इस कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर 56 भोग अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed