फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   singer parmish verma, cia staff head constable firing in hospital

सिंगर परमीश वर्मा के हमलावर को पकड़ने गए हेड कांस्टेबल ने फायरिंग की, जानिए क्यों

Wed, 30 May 2018 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/मोहाली Updated Wed, 30 May 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
singer parmish verma, cia staff head constable firing in hospital
परमीश वर्मा
पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर गोली चलाने के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए बद्दी में डेरा जमाए सीआईए के हेड कांस्टेबल ने हवाई फायर कर दिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आरोपी हेड कांस्टेबल अन्य साथियों के साथ एक मारपीट मामले में घायल का पता लेने अस्पताल आया था, जहां पर उन्हें भीतर जाने से रोक दिया गया। इसी दौरान हेड कांस्टेबल ने हवा में गोली दाग दी। बरोटीवाला पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि परमीश वर्मा गोलीकांड के मुख्य आरोपी दिलप्रीत की तलाश में पंजाब पुलिस की सीआईए टीम बद्दी के झाड़माजरी में डेरा जमाए हुए थी। टीम सदस्य एक स्थानीय हेयर ड्रेसर के पास अकसर बैठा करते थे। रविवार की रात को हेयर ड्रेसर के कारीगर शाहरुख और सलमान के बीच पैसों के लेनदेन पर विवाद हो गया। इस दौरान शाहरुख ने सलमान पर कैंची से वार कर उसे घायल कर दिया। घायल सलमान को निजी अस्पताल ले जाया गया। सलमान ने अस्पताल से अपनी पहचान के सीआईए टीम के सदस्यों को देकर जानकारी देकर उन्हें मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


इसके बाद यह सभी निजी अस्पताल में उपचाराधीन सलमान का पता लेने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सीआईए टीम सदस्यों का मौके पर मौजूद लोगाें से विवाद हो गया और तैश में आकर कांस्टेबल हरविंदर निवासी फतेहगढ़ पंजाब ने हवा में गोली चला दी। घटना के दौरान हाकम निवासी लखीमपुर यूपी, शाहरुख निवासी मुजफ्फरनगर यूपी और हरप्रीत सिंह निवासी मोहाली पंजाब भी मौके पर थे।  एसपी बद्दी रानी बिंदू सचदेवा ने बताया कि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी हरविंदर और हरप्रीत सीआईए स्टाफ खरड़ पंजाब पुलिस में कार्यरत हैं। इनके पास से निजी गाड़ी एचपी 65-3551 भी बरामद कर ली गई है। इसके अलावा इस मामले में हाकम सिंह व शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। हवाई फायर से अस्पताल की दीवार पर एक निशान भी बन गया है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed