फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   singer hansraj hans joins congress party

गायक हंसराज हंस कांग्रेस में शामिल, कैप्टन ने किया वेलकम

Sat, 20 Feb 2016 07:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Feb 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
singer hansraj hans joins congress party

पंजाब के गायक हंसराज हंस शनिवार को कांग्रेसी बन गए। उन्होंने पीपीसीसी अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में शनिवार को यहां कांग्रेस का दामन थाम लिया।

विज्ञापन


पीपीसीसी अध्यक्ष की रिहायश पर कांग्रेस में शामिल होने के बाद हंस ने कहा कि वह कैप्टन की शख्सियत से प्रेरित होकर कांग्रेस में बिना शर्त शामिल हुए हैं और पार्टी के लिए निष्ठापूर्वक काम करेंगे।
विज्ञापन


हंसराज हंस ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह निभाएंगे। कहा कि शिरोमणि अकाली दल एहसान मानने वाली पार्टी नहीं है। पार्टी के लिए काम करने वालों की अनदेखी का आरोप भी हंसराज हंस ने शिअद पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंसराज हंस ने शिअद के टिकट पर जालंधर लोकसभा हलके से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने जालंधर के स्थानीय नेतृत्व पर उनका साथ न देने का आरोप लगाते हुए साल 2011 में शिअद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन साल 2014 में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने हंस को मना लिया।


बठिंडा में लोकसभा चुनाव के दौरान सुखबीर बादल ने हरसिमरत बादल के प्रचार के लिए भी हंस को बुलाया था। माना जाता है कि उस वक्त हंस को पार्टी में सम्मानजनक ओहदा देने का वादा किया गया था, लेकिन चुनाव के बाद से हंस को नजरअंदाज किया जाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed