{"_id":"d8a0aafe510e71f49a53d6b398a6b60f","slug":"simranjit-singh-mann-criticized-captain-amrinder-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्त की कैप्टन ने झूठी शपथ ली: सिमरनजीत मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्त की कैप्टन ने झूठी शपथ ली: सिमरनजीत मान
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Wed, 16 Dec 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर झूठी शपथ लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बठिंडा रैली के दौरान श्री गुटका साहिब की शपथ लेकर पंजाब से नशा खत्म करने की बात बिल्कुल झूठ कही है। कैप्टन झूठी शपथ लेने के आदी हैं। 1994 में श्री अकाल तख्त साहिब में खालिस्तान की शपथ लेकर कैप्टन मुकर गए थे। कैप्टन खुद भ्रष्टाचार के आरोप में अदालत के चक्कर काट रहे हैं वे पंजाब का क्या सुधार करेंगे।
ये बातें मान से यहां आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहीं। मान ने कहा कि बादल सरकार ने पंजाब के किसानों को बर्बाद कर दिया है। अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने किसानों की नरमा व बासमती फसल खत्म कर दी। किसानों से चौदह सौ रुपये प्रति क्विंटल बासमती खरीद कर 3600 रुपये प्रति क्विंटल बासमती बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
किसानों को मटर का बीज भी खराब दिया गया है। बादल की सद्भावना रैली पर मान ने कहा कि शिअद की सोच के बारे में सबको पता है क्योंकि छह जून 1984 को ब्लू आपरेशन के तहत बीस हजार सिखों को मरवा दिया था जबकि राजीव गांधी ने जून 1984 में सिखों का सरेआम कत्ल करवाया था।
विज्ञापन