फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Silver prices crash... investors in a panic

Chandigarh News: चांदी के रेट धड़ाम... निवेशकों में मचा हड़कंप

Sun, 01 Feb 2026 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Silver prices crash... investors in a panic
चंडीगढ़। चांदी के दामों में बीते 24 घंटे में भारी गिरावट ने चंडीगढ़ के निवेशकों को झकझोर कर रख दिया है। एमसीएक्स पर चांदी के भाव में करीब एक लाख 19 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई, जिसका सीधा असर शहर के ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों और ज्वेलरी कारोबार से जुड़े लोगों पर पड़ा है। शनिवार को एमसीएक्स पर चांदी का भाव गिरकर 2 लाख 91 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गया जबकि ज्वेलरी शोरूमों में चांदी के गहनों का रेट करीब 3 लाख 10 हजार रुपये प्रति किलो रहा।
विज्ञापन

कमोडिटी बाजार से जुड़े जानकारों के मुताबिक चंडीगढ़ और आसपास के पंचकूला-मोहाली क्षेत्र से बड़ी संख्या में निवेशकों ने चांदी में हाल के महीनों में भारी निवेश किया था। कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि शहर से लगातार कॉल आ रहे हैं, जहां लोग लाखों रुपये के नुकसान की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को बाजार खुलने के बाद ही वास्तविक स्थिति पूरी तरह साफ होगी। विशेषज्ञों ने निवेशकों को घबराकर बिकवाली से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

ज्वेलरी कारोबारी महेंद्र खुराना के अनुसार चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में लोग चांदी को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की जरूरत है और लंबी अवधि के निवेशक धैर्य रखें। सेक्टर-15 निवासी निवेशक मनप्रीत ने बताया कि उन्होंने 3 लाख 60 हजार रुपये प्रति किलो के भाव पर चांदी खरीदी थी। मौजूदा गिरावट से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बाजार में आई इस अचानक गिरावट ने चंडीगढ़ के निवेशकों को सतर्क कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार की चाल पर नजर बनाए रखना ही समझदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed