फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Silt will be removed from Rao of Patiala, corporation will lay pipeline

पटियाला की राव से निकाली जाएगी गाद, निगम डालेगा पाइपलाइन

Tue, 03 Aug 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Silt will be removed from Rao of Patiala, corporation will lay pipeline
चंडीगढ़। खुड्डा लाहौरा गांव व कॉलोनी को बाढ़ से बचाने के लिए नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों ने कमर कस ली है। इस बारे में आयोजित बैठक में तय हुआ है कि प्रशासन नदी से गाद निकालेगा और नगर निगम नदी के किनारे आधा किमी तक 98 लाख रुपये खर्च कर 48 इंच के पाइप डालेगा।
विज्ञापन

एसई पब्लिक हेल्थ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा के साथ हुई बैठक में बाढ़ के कारणों पर चर्चा हुई। इस दौरान बताया गया कि पहले नदी की गहराई 14 फुट तक थी। इसकी सफाई के साथ गाद नहीं निकाली गई, जिससे यह महज चार से पांच फुट ही गहरी रह गई है। खुड्डा लाहौरा कॉलोनी से आने वाली रोड गलियों का पानी नदी में गिरता है। वहीं, कॉलोनी भी नीचे बसी हुई है। जैसे ही पहाड़ों में ज्यादा बारिश होती है तो तेज गति से पानी नदी में आ जाता है और रोड गलियों के सहारे कॉलोनी में घुस जाता है। गाद निकालने के बाद पानी रोड गलियों तक नहीं पहुंचेगा। वहीं निगम रोड गलियों से जोड़कर आधा किमी आगे तक एक पाइप डालेगा। जो हाल ही बारिश के दौरान तोड़े गए पुल के आगे जाकर खोला जाएगा। इससे रोड गलियों से भी पानी कॉलोनी में नहीं जा पाएगा। पाइप लाइन के लिए निगम ने एक करोड़ 20 लाख का टेंडर लगाया था, जिसमें 98 लाख रुपये में दिवाकर जिंदल कंपनी ने सबसे कम बोली लगाई है। जल्द पब्लिक हेल्थ विभाग कंपनी को काम अलॉट कर देगा।
विज्ञापन

पटियाला की राव से कुछ मिट्टी स्मार्ट सिटी भी निकालेगा
बैठक में एक प्रस्ताव यह भी आया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत डंपिंग ग्राउंड में चल रहे काम के लिए कंपनी को मिट्टी चाहिए थी। पर्यावरण विभाग से अनुमति लेकर स्मार्ट सिटी पटियाला की राव से मिट्टी ले रहा है। स्मार्ट सिटी कॉलोनी के बगल से निकल रही पटियाला की राव से मिट्टी लेगा तो गाद वैसे भी कम हो जाएगी। स्मार्ट सिटी के जीएम एनपी शर्मा ने कहा कि इसके लिए ट्रकों को आने जाने के लिए प्रशासन को रोड बनाकर देनी होगी। प्रशासन ने इसके लिए भी सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल तोड़ने का निर्णय रहा बेहतर
बीते मंगलवार देर रात को पहाड़ों पर हुई तेज बारिश से पटियाला की राव में तेज पानी आ गया जिससे कॉलोनी नंबर- 1 के लगभग 60 घरों में पानी भर गया। लोगों का आक्रोश फूट गया और अधिकारियों का घेराव शुरू कर दिया। सुबह मौके पर पहुंचे एडीसी केपीएस माही ने जिस पुल से पानी निकलने में दिक्कत हो रही थी, उसे तोड़ने का आदेश दे दिया। पुल के टूटने से पानी तेजी से निकला, तब जाकर कॉलोनी से पानी बाहर आया।
क्या कहते हैं अधिकारी
पाइप लाइन डालने के लिए टेंडर कर दिया है। इससे रोड गलियों से पानी कॉलोनी में अंदर नहीं जाएगा। पाइप लाइन को लगभग आधा किमी आगे जाकर खोला जाएगा ताकि नदी की गहराई में जाकर पानी निकले। -शैलेंद्र सिंह, एसई, पब्लिक हेल्थ

गाद निकालने के लिए जल्द काम शुरू कराया जाएगा। गाद के कारण ही गहराई कम हो गई। जिससे पानी ऊपर तक आ जा रहा है। नदी में गहराई होने से समस्या का बेहतर और स्थायी निराकरण हो सकेगा। -सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर, प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed