फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Silence in Preet Avenue of Amritsar due to bus accident in Katra

जम्मू बस हादसा: 10 की मौत से अमृतसर में मातम, मन्नत हुई थी पूरी... जा रहे थे पोता-पोती का मुंडन कराने

Wed, 31 May 2023 12:19 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 May 2023 12:19 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह परिवारिक सदस्यों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की और हर तरह का सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Silence in Preet Avenue of Amritsar due to bus accident in Katra
विलाप करते परिवार के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के प्रीत एवेन्यू में रहने वाले बिहार के लखीसराय निवासी राम बृज के घर में हर तरफ खुशियों का माहौल था। हो भी क्यों नहीं, उनके पोते के मुंडन करवाने का समय था। राम बृज ने अपनी खुशियों को रिश्तेदारों के साथ साझा करने के लिए उन्होंने बिहार से अपने रिश्तेदारों को बुलाया था। परिवार में खुशी की कामना और पोते व पोती के मुंडन के लिए मां भगवती की आशीष हेतु उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों के साथ मां श्री वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाने का फैसला किया। 

विज्ञापन


सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक बस से अपने सभी रिश्तेदारों को साथ लेकर मां श्री वैष्णो देवी के दरबार में नतमस्तक होने निकले लेकिन क्या पता था कि खुशियों वाला घर मातम में बदल जाएगा। कटरा से कुछ पहले झझर कोटली के पास एक पुल से उनकी बस पलट गई और बस में सवार 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए, जिन्हें जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के बड़े बुजुर्गों और रिश्तेदारों ने बैठकर तय किया कि 29 मई की रात बस लेकर कटरा के लिए रवाना होंगे। इसके लिए प्रिंस ट्रैवल्स की बस को बुक किया। सोमवार की रात साढ़े 10 बजे बस फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित स्प्रिंग डेल स्कूल के बाहर पहुंची और राम बृज का पूरा परिवार और करीब सभी 70 रिश्तेदार उसमें सवार होकर कटरा के लिए रवाना हो गए।

राम बृज के परिवार की एक महिला संजू शर्मा ने बताया कि बिहार में रहने वाले उनके जेठ मुकेश ने अपने 10 साल के बेटे हिमांशु और ढाई साल की बेटी तान्या के मुंडन माता श्री वैष्णो देवी के दरबार पर करवाने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वे (मुकेश) अक्सर अपने पिता राम बृज और मां बिमला देवी से बातें करते।

करीब छह माह पहले राम बृज ने अपने बेटे मुकेश को मई माह के अंत में दोनों बच्चों के मुंडन करवाने की बात कही। संजू शर्मा ने बताया कि 25 मई को बिहार के लखीसराय से 45 लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने अपने रिश्तेदारों का रुकने का घर के साथ-साथ पड़ोसियों के घरों में व्यवस्था की थी।



महिला संजू शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे के करीब उनके पति विकास शर्मा ने बस चालक के फोन से उन्हें कॉल कर बताया कि बस हादसे का शिकार हो गई है। बस में सवार सभी लोग जख्मी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना का जिक्र अपने देवर राकेश के साथ किया। जो तुरंत कटरा के लिए रवाना हो गया।

लकड़ी का फर्नीचर बनाता है परिवार
राम बृज पिछले करीब 25 साल से फतेगढ़ चूड़ियां रोड स्थित प्रीत एवेन्यू में अपने तीन बेटों राकेश, विकास और राजेश के साथ यहां रहते थे। वे लकड़ी का फर्नीचर बनाने का काम करते थे और उनके तीनों बेटे भी उनके साथ मिलकर कोठियों में फर्नीचर बनाने के काम का ठेका लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed