फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sikhs handed over 200-year-old gurdwara after 73 years in Pakistan

पाकिस्तान में 73 साल बाद सिखों के हवाले हुआ 200 साल पुराना गुरुद्वारा

Fri, 24 Jul 2020 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अशोक नीर, अमृतसर
अशोक नीर, अमृतसर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Jul 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sikhs handed over 200-year-old gurdwara after 73 years in Pakistan
ऐतिहासिक कदम... - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के शहर क्वेटा में लगभग 200 वर्ष पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह सभा देश विभाजन के 73 वर्ष के बाद पाकिस्तान की सिख संगत के लिए खोल दिया गया है। पाकिस्तान की स्थापना के बाद इस इलाके में सिखों के बड़े स्तर पर हुए पलायन के बाद स्थानीय प्रशासन ने इस गुरुद्वारा साहिब की इमारत को एक सरकारी स्कूल में तबदील कर दिया था। 

विज्ञापन


बलूचिस्तान की सिख संगत इस गुरुद्वारा साहिब को वापस लेने के लिए कई दशकों से संघर्ष कर रही थी। कुछ दिन पहले बलूचिस्तान सरकार ने इस गुरुद्वारा साहिबान में चल रहे स्कूल को बंद कर इसकी इमारत स्थानीय सिखों को सौंप दी थी। अब इस ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुशोभित कर संगत के दर्शनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जसबीर सिंह ने बताया कि इस गुरुद्वारा साहिब का इतिहास 200 वर्ष पुराना है। सिख संगत ने गुरुद्वारा साहिब को वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई थी। अदालत के आदेश के बाद सिखों को गुरुद्वारा साहिब वापस किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूल के संचालन के दौरान गुरुद्वारा साहिब की इमारत के इतिहास के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दीवारों को क्षति पहुंची थी, उसकी मरम्मत करवा दी गई है। इस गुरुद्वारा साहिब की ऐतिहासिक इमारत का फ्रंट एलिवेशन एक धरोहर है। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर आज भी संगमरमर की एक सफेद प्लेट पर पंजाबी भाषा में ‘गुरुद्वारा सिंह सभा कोईटा’ लिखा हुआ है। विभाजन के बाद इस शहर में कोई गुरुद्वारा शेष नहीं बचा था, ऐसे में संगत को गुरुद्वारा साहिब की कमी महसूस होती थी। 

बलूचिस्तान में अभी 15 से अधिक ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान हैं जिन पर आज भी कब्जा किया हुआ है। सिख संगत इन गुरुद्वारा साहिबान को वापस लेने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात करेंगे। संगत ने गुरुद्वारा साहिबान की दीवारों में सिख धर्म के प्रतीक चिन्हों के साथ-साथ एक ओंकार के बड़े-बड़े चिन्ह स्थापित कर दिए हैं। गुरुद्वारा साहिब को फूलों से सजाया गया है। जसबीर सिंह के अनुसार क्वेटा में स्थित 200 साल पुराने एक हिंदू मंदिर के किवाड़ फरवरी में खोले गए थे।    


73 वर्ष बाद गुरुद्वारा साहिब संगत को अर्पण करना स्वागत योग्य : लौंगोवाल
एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने क्वेटा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के 73 वर्ष बाद सिख संगत के लिए खोले जाने का स्वागत किया है। लौंगोवाल ने कहा कि पाकिस्तान में बड़ी संख्या में गुरुद्वारा साहिबान हैं। देश विभाजन के बाद इन गुरुद्वारा साहिब को बंद कर दिया गया था। पाकिस्तान की सिख संगत की मांग पर गुरुद्वारा साहिब संगत को अर्पण करना धार्मिक भावनाओं की तर्जमानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed