फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sikh jokes, sgpc punjab, avtar singh makkar, sikh jokes issue, punjab news, sgpc news

सिखों पर चुटकुलों पर मक्कड़ बोले, SC में सुझाव रखेगी SGPC

Wed, 09 Mar 2016 03:33 PM IST
लखवीर सिंह लक्की/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
लखवीर सिंह लक्की/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Wed, 09 Mar 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
sikh jokes, sgpc punjab, avtar singh makkar, sikh jokes issue, punjab news, sgpc news
अवतार सिंह मक्कड़ - फोटो : अमर उजाला
सिखों पर सोशल मीडिया पर व्यंग्य कसने और उन पर चुटकुले बनाने वालों पर ठोस कार्रवाई के लिए एसजीपीसी सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। यह बात शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने कही।
विज्ञापन


दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनिंदर सिंह जीके द्वारा दायर एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मांगे गए सुझाव पर मक्कड़ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ये सुझाव एसजीपीसी से मांगे हैं न कि दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से।
विज्ञापन


मक्कड़ ने कहा कि उन्होंने उस आर्डर की कापी पढ़ी है जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने सिख जत्थेबंदियों से सिखों पर व्यंग कसने पर ठोस कार्रवाई के लिए उनकी राय मांगी है। एसजीपीसी 14 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखेगी। मक्कड़ श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व विवि में शुरू खालसाई खेलों के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी में मंगलवार को 12वें खालसाई खेलों का आगाज पूरी शानोशौकत के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शिअद महासचिव सुखदेव सिंह ढींढसा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए जबकि समारोह की अध्यक्षता चांसलर और एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने की। इस मौके पर मक्कड़ ने यूनिवर्सिटी के बाबा फतेह सिंह खेल स्टेडियम का उद्घाटन भी किया।


इस मौके पर यूनिवर्सिटी की तरफ से अंतररष्ट्रीय खिलाड़ी ओलंपियन अजीत सिंह (हॉकी), सुरिंदर सिंह सोढी (हॉकी), बलविंदर सिंह (एथलेटिक्स), नवप्रीत कौर (हॉकी) और वरिंदर सिंह (हॉकी) को सम्मानित किया गया। डायरेक्टर शिक्षा एसजीपीसी डॉ. धरमिंदर सिंह छोटा, यूनिवर्सिटी के डीन अकादमिक और डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. कंवलजीत सिंह ने बताया कि इन खेलों में लड़के और लड़कियों के मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed