फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   significant conditions for candidates of police recruitment

पुलिस में भर्ती होना है तो पढ़ें अहम फरमान

Fri, 20 Feb 2015 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Feb 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
significant conditions for candidates of police recruitment

अगर आप पुलिस विभाग में जाने की तैयारी में जुटे हैं, तो ये बेहद अहम सरकारी फरमान जरूर पढ़ लें। नए नियम के मुताबिक अपना ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) जरूर बनवा लें।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए किया गया है कि पुलिस विभाग ज्वाइन करने के बाद डाइविंग संबंधी कोई परेशानी न आए और अभ्यर्थी ट्रैफिक नियमों से रू-ब-रू हो सकें। इसके साथ पुलिस विभाग अपने अभ्यर्थियों को साइबर क्राइम से निपटने के लिए ट्रेनिंग के दौरान पूरी जानकारी देगा।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान महिला व पुरुष दोनों अभ्यर्थियों का डीएल आवश्यक होगा। चंडीगढ़ पुलिस विभाग की ओर से मार्च से 350 कांस्टेबलों की नई भर्ती का प्रपोजल भेजा गया है। वर्तमान में भर्ती प्रक्रिया के बाद इसके लिए भी आवेदन आमंत्रित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की संख्या लगभग सात हजार होगी। डीआईजी एएस चीमा ने कहा कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया पास करने वाले अभ्यर्थी अब कुछ अलग ट्रेनिंग के दौर से गुजरेंगे।

मार्च में 350 के बीच कांस्टेबलों की भर्ती

significant conditions for candidates of police recruitment

पुलिस विभाग साइबर लैब लगाने का प्लान भी बना रहा है। इसमें आईटी में एक्सपर्ट्स को भर्ती किया जाएगा। हालांकि इसके बारे में अंतिम निर्णय प्रशासन का होगा। पुलिस विभाग इसके लिए लिखित रूप में प्रपोजल दे चुका है।

वहीं मार्च के अंत तक तीन सौ से 350 के बीच कांस्टेबलों की भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया के बारे में फरवरी के अंत में पुलिस विभाग की ओर से सूचना जारी हो सकती है।

इसके अलावा 25 एएसआई पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इसके अलावा यूटी पुलिस ने कांस्टेबलों की 859 नई भर्ती के लिए यूटी प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई विभागों में कर्मचारियों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसीलिए पुलिस ने ये भर्ती प्रक्रियाएं शुरू की हैं।

हाल ही में 94 कांस्टेबलों और 35 वायरलेस ऑपरेटरों के लिए अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ है। इसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल से हजारों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिनका रिटन एग्जाम फरवरी के अंत तक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed