{"_id":"a5b3f825f77947509e1e5706ab645333","slug":"signature-campaign-for-ayodhya-ram-mandir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर के लिए 4 से हस्ताक्षर अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर के लिए 4 से हस्ताक्षर अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू महासभा की ओर से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर चार जनवरी से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। उद्घाटन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य रमेश मिश्र करेंगे।
विज्ञापन
जिला प्रधान प्रेम सिंह रापड़िया एवं युवा प्रधान प्रवेश वशिष्ठ ने बताया कि हिंदू महासभा द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
अभियान के तहत हस्ताक्षर कराने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिए मोदी सरकार को राममंदिर बनवाने के लिए ठोस कदम उठाने पर मजबूर किया जाएगा।
विज्ञापन
अभियान के उद्घाटन के समय महासभा के प्रदेश प्रधान स्वामी कृपा विश्वास, प्रदेश महामंत्री मदन गुर्जर, उप प्रधान योगेश शर्मा आदि प्रदेश स्तरीय नेता भी उपस्थित रहेंगे।