फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sidhu remove chairman of Improvement Trust.

सिद्धू ने हटाए इंप्रूवमेंट ट्रस्टों के सियासी चेयरमैन, विभाग के हर काम का होगा ऑडिट

Thu, 30 Mar 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Mar 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
sidhu remove chairman of Improvement Trust.
नवजोत सिद्धू
पंजाब सरकार में मंत्री बने नवजोत सिंह सिद्वू के तेवर बेहद तल्‍ख हैं। सिद्धू ने अपने विभाग के उन अफसरों पर गाज गिराना शुरु कर दिया है, जिन्होंने सूबे में चल रहे विकास के तमाम प्रोजेक्टों पर रोक लगा रखी थी।  स्थानीय निकाय विभाग ने राज्य के सभी इंप्रूवमेंट ट्रस्टों के सियासी चेयरमैन और ट्रस्टियों को पदमुक्त कर दिया है। यह जानकारी निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने प्रेस बयान में दी।
विज्ञापन


सिद्धू ने बताया कि यह फैसला इंप्रूवमेंट ट्रस्टों में कार्यकुशलता और पारदर्शिता लाने के मकसद से लिया गया है। पंजाब सरकार की ओर से अगले आदेश जारी होने तक डिप्टी कमिश्नर या एसडीएम ट्रस्टों के प्रशासक होंगे। सिद्धू ने राज्य में विभिन्न जगह चल रहे विकास कार्य रोके जाने का भी नोटिस लिया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही फील्ड में तैनात सभी अधिकारियों को पत्र भेज कर भी स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। सिद्धू ने इंजीनियरिंग विंग को निर्देश दिए कि राज्य में चल रहे निर्माण कार्यों का अचानक निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन


निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाए। सरकार का मकसद स्वच्छ और पारदर्शी काम करना है और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना है। 
गौरतलब है कि सरकार पहली कैबिनेट मीटिंग में सभी इंप्रूवमेंट ट्रस्टों को भंग करने का प्रस्ताव ला रही थी, लेकिन सिद्धू ने ही उस पर रोक लगवा दी। अब सरकार इन ट्रस्टों के अधिकारियों व मुलाजिमों को निगमों और काउंसिलों में मर्ज करने का खाका तैयार करेगी। फिर अगला कदम उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed