फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu Musewala's last journey on his favorite tractor

Moosewala Last Rites : पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकाली सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा, मां ने दूल्हे की तरह सजाया पिता ने गुलाबी सेहरा बांधा

Wed, 01 Jun 2022 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Sidhu Musewala's last journey on his favorite tractor
नम आंखों से बेटे को सेहरा बांधते सिद्धू के पिता... - फोटो : अमर उजाला

प्रसिद्ध पंजाबी गायक व अदाकार सिद्धू मूसेवाला के अंतिम संस्कार पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इसके साथ ही कलाकारों और नेताओं ने उन्हें नम आंखों से विदाई थी। अंतिम यात्रा ट्रैक्टर 5911 पर निकाली गई। 

विज्ञापन


इसमें नौजवानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सिद्धू मूसेवाला अमर रहें के नारे भी लगाए। कईं महिलाओं ने इस हत्याकांड पर मान सरकार को कोसा। इसी ट्रैक्टर पर वह अपने वीडियो शूट करते थे।  बता दें कि रविवार शाम गांव जवाहरके में अंधाधुंध गोलियां चलाकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी।  मूसेवाला के परिवार ने पंजाब सरकार से इस हमले और सुरक्षा वापस लेने की न्यायिक जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री भगवंत के आश्वासन के बाद सोमवार शाम सिद्धू मूसेवाला का मानसा के अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन


मां ने दूल्हे की तरह सजाया पिता ने गुलाबी सेहरा बांधा
सिद्धू मूसेवाला को अंतिम संस्कार से पहले मां चरण कौर ने दूल्हे की तरह सजाया। पिता बलकौर सिंह ने गुलाबी रंग की पगड़ी बांधकर बेटे का सेहरा सजाया। मूसेवाला ट्रैक्टर 59111 के शौकीन थे। उनके गीतों के बोल में भी 5911 का जिक्र किया जाता रहा है। अंतिम यात्रा पर ट्रैक्टर 5911 को फोटो व हारों से सजाया गया। इस दौरान दो जिलों की पुलिस तैनात की गई थी। सिद्धू को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी फोटो हाथों में लेकर लोग पहुंचे थे। कई जगहों पर उनके गाने बजाए जा रहे थे। सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके खेत में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भावुक होकर पगड़ी उतारी : यात्रा दौरान पिता बलकौर सिंह व माता चरण कौर ने अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला के लिए उमड़े प्यार व भीड़ के सामने हाथ जोड़े। पिता ने भावुक होकर पगड़ी उतार दी। उन्होंने सरकार से अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग की। अंतिम यात्रा में पैर रखने की जगह भी नहीं दिख रही थी। लोगों का सैलाब इस कद्र उमड़ा कि मकानों की छतों, दीवारों, ट्रैक्टर-ट्रॉेलियां, ट्रकों, जीपों, कारों की छतों से सिद्धू मूसेवाला के अंतिम दर्शन किए। 

हत्या के बाद से पालतू कुत्तों ने भी नहीं खाई रोटी
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से उनके पाले हुए दो कुत्तों ने कुछ नहीं खाया है। परिजनों ने बताया कि इन जानवरों के साथ सिद्धू को बहुत मोह था। जबसे इनको वे नजर नहीं आ रहे, तब से इन्होंने रोटी को मुंह नहीं लगाया है। दोनों कुत्ते उदास नजर आ रहे हैं।  ब्यूरो

संघरेड़ी में हुई थी सिद्धू की मंगनी, एक माह बाद था विवाह
सिद्धू मूसेवाला की मंगनी जिला संगरूर के गांव संघरेड़ी में हुई थी। एक माह बाद विवाह होना था। पहले चुनाव में खड़े होने कारण इस विवाह को आगे कर दिया था। दोनों परिवार विवाह की तैयारियों में जुटे थे। इस हत्याकांड के बाद दोनों परिवारों के अरमान मन में ही रह गए। 

मौत से परेशान था प्रशंसक, फिनाइल पिया
गैंगवार की भेंट चढ़े प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत का असर एक फैन पर ऐसा हुआ कि उसने फिनाइल की बोतल खोलकर पी ली। 

फिनाइल पीने वाले युवक की तबीयत बिगड़ती देख उसे तुरन्त फेज-6 स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया जहां इलाज के बाद अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अवतार सिंह परिवार में इकलौता बेटा है। उसके परिवार में बड़ी एक बहन है।

रिवार ने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि उसे कुछ नहीं हुआ। गांव जंडपुर की रहने वाली जसबीर कौर ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा अवतार सिंह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का बहुत बड़ा फैन था। वह हर वक्त सिद्धू मूसेवाला के नाम और फोटो वाली टी-शर्ट ही पहने रखता है।  

विक्की मिड्डूखेड़ा के बड़े भाई अजय पाल ने हाईकोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार

गत वर्ष मोहाली में सरेआम हुई विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या के चश्मदीद गवाह व विक्की के बड़े भाई अजय पाल सिंह ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई है।

याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 18 अगस्त के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। साथ ही मोहाली के एसएसपी को याची की सुरक्षा का जायजा लेने और आवश्यक हो तो सुरक्षा उपलब्ध करवाने का आदेश दिया है।

अजय पाल सिंह ने सीनियर एडवोकेट बिपिन घई के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए बताया कि विक्की की हत्या के मामले में कई गवाहों पर हमले हो चुके हैं और याची को भी लगातार धमकियां मिल रही हैं।

उसके हत्यारों ने जिस तरह से याची के भाई की हत्या की थी, उससे साफ है कि उन्हें कानून का भय नहीं है। याची ने बताया कि जिस गैंग ने उसके भाई की हत्या की थी वह हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में सक्रिय है।

विक्की के केस को कमजोर करने केलिए वह लगातार गवाहों को धमका रहे हैं। ऐसे में याची को भी जान का खतरा है। याची ने बताया कि सुरक्षा को लेकर उसने पुलिस को दो बार मांगपत्र दिया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।

अब उसे हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी है। याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed