{"_id":"63908d2c1128074cfe6e3934","slug":"sidhu-moosewala-murder-case-singer-mankirat-aulakh-and-babbu-maan-questioned-for-several-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसेवाला हत्याकांड: पंजाबी गायक मनकीरत औलख और बब्बू मान से दो घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसेवाला हत्याकांड: पंजाबी गायक मनकीरत औलख और बब्बू मान से दो घंटे पूछताछ
Wed, 07 Dec 2022 06:25 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Dec 2022 06:25 PM IST
सार
पंजाब के जिन बड़े गायकों से पूछताछ की जानी है, उनमें बब्बू मान का नाम सबसे ऊपर है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से कुछ ही समय पहले दोनों गायकों के बीच विवाद हुआ था। सिद्धू मूसेवाला ने बब्बू मान का नाम लिए बिना लाइव होकर अपनी बात भी रखी थी।
विज्ञापन
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने बुधवार को पंजाबी गायक मनकीरत औलख और बब्बू मान से पूछताछ की। मानसा के एसएसपी डॉ. नानक सिंह के नेतृत्व में एसआईटी ने सीआईए स्टाफ में मनकीरत औलख और बब्बू मान से अलग-अलग करीब दो घंटे तक पूछताछ की और इस दौरान 25 सवाल पूछे।
विज्ञापन
इससे पहले मनकीरत औलख और बब्बू मान जांच में शामिल होने दोपहर बाद करीब तीन बजे पहुंचे थे। पूछताछ के बाद शाम पांच बजे दोनों गायक अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ बाहर निकले और रवाना हो गए। बता दें कि बब्बू मान को धमकियां मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में एसआईटी पंजाबी गायकों के साथ म्यूजिक प्रोड्यूसर और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए बुला सकती है। वहीं मनकीरत औलख और बब्बू मान को भी दोबारा पुछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. नानक सिंह के चार्ज संभालने के बाद मूसेवाला हत्याकांड की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। दूसरी ओर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी जांच के सही दिशा में चलने को लेकर संतुष्टि जता चुके हैं। बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से कुछ ही समय पहले दोनों गायकों के बीच विवाद खड़ा हो गया था। मूसेवाला ने बब्बू मान का नाम लिए बिना सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपनी बात रखी थी। यहां तक कि कुछ मामले में दोनों पक्षों के प्रशंसक भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए थे।
विज्ञापन
मूसेवाला हत्याकांड को लेकर मनकीरत औलख और बब्बू मान से अलग-अलग पूछताछ की गई है। दोनों ने अपनी बात रखी है। जांच चल रही है। इसमें किसी को बुलाने की जरूरत पड़ी तो बुलाया जा सकता है। डॉ. नानक सिंह, एसएसपी मानसा।