फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   side effect of stress in indian pakistan, nri people avoiding childrens marriages in punjab

शादियों पर बॉर्डर के तनाव का असर, यहां बच्चे नहीं ब्याहना चाहते लोग

Wed, 02 Nov 2016 09:32 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 02 Nov 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
side effect of stress in indian pakistan, nri people avoiding childrens marriages in punjab
शादी में हुआ हंगामा - फोटो : getty
भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव का साइड इफेक्ट शादियों पर पड़ रहा है, वो भी इतना कि लोग अब यहां अपने बच्चों को ब्याहना नहीं चाहते। दरअसल, प्रवासी भारतीय पंजाब आकर अपने बच्चों की शादियां करने से बच रहे हैं। विदेशों में बसे तमाम पंजाबी परिवार अपने बच्चों के ब्याह के लिए वापस जरूर लौटते हैं।
विज्ञापन


नाते-रिश्ते के लोग यहीं होने से उनको ऐसा करना सुविधाजनक लगता है। चूंकि अक्तूबर से मार्च तक का समय यूरोपीय देशों में ठंड का होता है इसलिए इस दौरान प्रवासी भारतीय स्वदेश लौटना पसंद करते हैं। नकोदर की इंदरजीत कौर अपने बेटे जय सिंह की शादी पंजाब में करना चाहती थीं लेकिन भारत-पाक के बीच तनाव को देखकर उन्होंने फैसला टाल दिया है।
विज्ञापन


कपूरथला के निर्मल सिंह भी अपनी बेटे की शादी अमेरिका से आकर यहां करने की तैयारी में थे लेकिन अब फैसला बदल दिया है। ब्रिटेन से जालंधर आए जसवंत सिंह का कहना है कि पड़ोसी देश से तल्खी की वजह से विचलित होकर प्रवासी भारतीयों ने शादियों के कार्यक्रम बदले हैं। इन लोगों ने विवाह समारोह भारत में करने की बजाय ब्रिटेन में करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल बुकिंग में 30 फीसदी तक गिरावट

side effect of stress in indian pakistan, nri people avoiding childrens marriages in punjab
Marriage
होटल रेडिसन के मैनेजर विनोद जुत्शी ने बताया कि पिछले सीजन के मुकाबले इस बार एनआरआई कम आए हैं। वेडिंग बुकिंग में भी पहले की अपेक्षा करीब 30 फीसदी की गिरावट आई है।

वहीं होटल रमाडा के मैनेजर ओपी ठाकुर ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मीडिया की खबरों ने खौफ का माहौल पैदा किया है। यही वजह है कि इस बार ब्याह के दिनों में भी बुकिंग काफी कम है।

‘प्रवासी भारतीयों द्वारा शादी के बाद दुल्हन लाने के लिए ऑडी, बीएमडब्ल्यू, लिंकन लिमोजीन जैसी कारें बुक कराई जाती थीं। लेकिन इस बार ऐसी गाड़ियों की बुकिंग नहीं के बराबर हुई है।’
- परमजीत सिंह (एमडी, पंजाब वेडिंग कार कंपनी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed